Breaking
Sat. Feb 14th, 2026

मथुरा में दलित महिला की हत्या:गले में कसा था दुपट्‌टे का फंदा, चेहरे पर चोट के निशान; गेहूं के खेत में मिला शव

मथुरा : मजदूरी करने गई दलित महिला की दुपट्‌टे से गला कसकर हत्या कर दी गई। महिला का शव गेहूं के खेत में पड़ा मिला। गले में दुपट्‌टे का फंदा कसा हुआ था। इसके साथ ही चेहरे पर गहरे चोट के निशान थे। घटनास्थल पर शव के पास ही एक शराब की बोतल और कुछ रुपए पड़े हुए मिले।

आशंका जताई जा रही है कि महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। पहचान मिटाने को ईंट से उसके चेहरे पर वार किए गए हैं। वह रविवार दोपहर को गांव में बन रहे मकान में मजदूरी करने गई थी। घटना थाना गोवर्धन क्षेत्र के एक गांव की है।

खेत में मिला था 22 वर्षीय महिला का शव

खेत में मिला था 22 वर्षीय महिला का शव

निर्माणाधीन मकान में मजदूरी करने गई थी

गांव निवासी 23 वर्षीय महिला मायके में रहकर मेहनत मजदूरी करती थी। रविवार की दोपहर बाद गांव में बन रहे एक घर पर मजदूरी करने गई थी। जिसके बाद वह वापस नहीं आई। महिला की मां ने बताया कि जब बेटी देर शाम तक घर नहीं आई तो उसने खोजबीन की।

उस मकान के मालिक के पास गई, जहां उसकी बेटी मजदूरी करने गई थी। वहां बताया कि वह यहां से चली गई थी। इसके बाद मैंने पूरे गांव में बेटी को खोजा, खेतों में भी देखा जाकर, मगर वह नहीं मिली। आस पड़ोस के लोगों से भी बेटी के बारे में पूछा कोई जानकारी नहीं मिली।

सोमवार सुबह ग्रामीणों ने बताया कि उनकी बेटी का शव गांव के सूखा बघेल के गेहूं के खेत में पड़ा हुआ है। वह दौड़कर वहां पहुंची, देखा कि उसकी बेटी के गले में दुपट्‌टे का फंदा कसा हुआ था। उसके चेहरे पर चोट के निशान थे। बेटी का शव देखकर मां बेसुध हो गई।

गांव की महिलाओं ने उसे संभाला। पीड़ित मां ने हत्या कर शव को खेत में फेंके जाने की आशंका जताई है। मां ने बताया कि मेरी बेटी मानसिक रूप से अस्वस्थ थी।

घटनास्थल पर पुलिस और ग्रामीण पहुंच गए।

घटनास्थल पर पुलिस और ग्रामीण पहुंच गए।

शव के पास मिली शराब की बोतल और रुपए

सोमवार की सुबह ग्रामीण जब टहलने निकले तो उन्होंने ही सबसे पहले खेत में शव को देखा था। शिनाख्त होने के बाद इसकी सूचना उसके घर पर मां और भाई को दी। ग्रामीणों ने बताया कि शव के पास शराब की बोतल और 200-200 रुपए की चार-पांच नोट पड़ी हुई थी। ग्रामीणों का कहना है कि रेप के बाद उसकी हत्या की गई है। आशंका जताई कि चेहरे पर जो चोट है, वह ईंट से मारने की लग रही है।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़त परिवार से बात की। ग्रामीणों से जानकारी की। इसके बाद मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

चेहरे पर चोट के निशान थे

चेहरे पर चोट के निशान थे

मामले की जांच में जुटी पुलिस

शव मिलने की सूचना पर SP देहात त्रिगुण विशेन, सीओ गोवर्धन आलोक कुमार सहित पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसपी देहात त्रिगुण विशेन ने बताया युवती की हत्या की गई है। क्यों की गई, किसने की यह जांच की जा रही है। रेप के बाद हत्या किए जाने के सवाल पर कहा यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद साफ हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

हर पहलू पर जांच कर रहे हैं। महिला जिस घर में मजदूरी करने गई थी, वहां लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *