Breaking
Sat. Feb 14th, 2026

खो-खो वर्ल्ड कप की चैंपियन बनी इंडिया विमेंस:फाइनल में नेपाल को 78-40 से हराया

दैनिक उजाला, स्पोर्ट्स डेस्क : इंडिया विमेंस टीम ने खो-खो का पहला वर्ल्ड कप जीत लिया है। नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में रविवार को टूर्नामेंट का फाइनल खेला गया। भारत ने नेपाल को 78-40 के बड़े अंतर से हराया और खिताब पर कब्जा किया।

खो-खो वर्ल्ड कप 13 से 19 जनवरी तक नई दिल्ली में खेला गया। इंडियन टीम टूर्नामेंट में अजेय रही, वहीं नेपाल को फाइनल में ही पहली हार का सामना करना पड़ा। मेंस टीम इंडिया भी फाइनल में पहुंची है, उनका सामना भी नेपाल से ही हो रहा है।

भारत ने की चेज से शुरुआत

रविवार शाम 6 बजे विमेंस खो-खो वर्ल्ड कप का फाइनल शुरू हुआ। नेपाल ने टॉस जीतकर डिफेंस करना चुना। भारत ने पहली पारी में एकतरफा दबदबा दिखाया और 34 पॉइंट्स हासिल किए। दूसरी पारी में नेपाल ने चेज किया और 24 पॉइंट्स बटोरे, इस टर्न में भारत को भी एक पॉइंट मिल गया। हाफ टाइम के बाद भारत ने 35-24 के अंतर से बढ़त बनाए रखी।

इंडिया विमेंस ने 2 टर्न के बाद 35-24 के अंतर से बढ़त बनाए रखी।

इंडिया विमेंस ने 2 टर्न के बाद 35-24 के अंतर से बढ़त बनाए रखी।

चारों पारियों में दिखा भारत का दबदबा

तीसरी पारी में भारत ने बढ़त का अंतर और भी ज्यादा कर लिया। टीम ने इस टर्न में 38 पॉइंट्स बटोरे और स्कोर 73-24 से अपने हक में कर लिया। चौथी और आखिरी पारी में नेपाल 16 ही पॉइंट्स बटोर पाई, जबकि भारत ने 5 पॉइंट्स हासिल कर लिए। 78-40 की स्कोर लाइन के साथ फाइनल खत्म हुआ और इंडिया विमेंस टीम पहले वर्ल्ड कप की चैंपियन बन गई।

भारत ने नेपाल को चौथी पारी में महज 16 पॉइंट्स दिए।

भारत ने नेपाल को चौथी पारी में महज 16 पॉइंट्स दिए।

19 टीमों में अजेय रही

विमेंस ग्रुप में 19 टीमों ने हिस्सा लिया। इंडिया विमेंस ग्रुप-ए में ईरान, मलेशिया और साउथ कोरिया के साथ थी। टीम ने साउथ कोरिया को 176-18, ईरान को 100-16 और मलेशिया को 100-20 के बहुत बड़े अंतर से हराया। टीम ने ग्रुप स्टेज में टॉप कर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

क्वार्टर फाइनल में भारत ने बांग्लादेश को 109-16 के अंतर से हराया। वहीं सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 66-16 से मुकाबला जीता। फाइनल में भी इंडिया विमेंस का दबदबा दिखा और टीम ने 78-40 के अंतर से मुकाबला जीत लिया। पूरे टूर्नामेंट में नेपाल इकलौती ऐसी टीम रही, जिसने भारत के खिलाफ हार का अंतर 50 से कम पॉइंट्स का रखा।

भारत ने साउथ अफ्रीका को सेमीफाइनल में 66-16 के अंतर से हराया था।

भारत ने साउथ अफ्रीका को सेमीफाइनल में 66-16 के अंतर से हराया था।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *