Breaking
Mon. Feb 16th, 2026

पानीपत में 100 एकड़ में फैली कंबल फैक्ट्री में आग:गोदाम में रखा तैयार-कच्चा माल राख

पानीपत : पानीपत में इसराना क्षेत्र में स्थित कंबल बनाने की एक फैक्टरी में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। फैक्ट्री सुपरवाइजर का कहना है कि आग से गोदाम में रखा तैयार और कच्चा माल दोनों ही जल गए। इससे कंपनी को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। आग का पता तब चला, जब सुबह कर्मचारी यहां पहुंचे। फायर ब्रिगेड ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार, इसराना क्षेत्र में परढाना गांव में गोल्डन टेक्सो नाम की फैक्ट्री है। इसमें फाइबर के कंबल तैयार किए जाते हैं। सोमवार की सुबह आग लग गई। फैक्ट्री के गोदाम में शॉर्ट सर्किट के कारण यह हादसा हुआ। सुबह 8 बजे जब कर्मचारी ड्यूटी पर आ रहे थे, तब फैक्ट्री के पिछले गोदाम से धुआं उठता दिखा।

आग गोदाम में रखे तैयार माल और कच्चे माल तक पहुंच गई, वहीं कर्मचारियों और फैक्ट्री की फायर ब्रिगेड के प्रयासों से आग पर काबू पाया।

आग गोदाम में रखे तैयार माल और कच्चे माल तक पहुंच गई, वहीं कर्मचारियों और फैक्ट्री की फायर ब्रिगेड के प्रयासों से आग पर काबू पाया।

देखते ही देखते आग ने लिया विकराल रूप

जांच करने पर पता चला कि फैक्ट्री की केबल में आग लग गई है। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम में रखे तैयार माल और कच्चे माल तक पहुंच गई। फैक्ट्री की अपनी दो फायर ब्रिगेड गाड़ियों से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। जब यह प्रयास सफल नहीं हुआ, तो पानीपत फायर ब्रिगेड को बुलाया गया।

100 एकड़ क्षेत्र में फैली है फैक्ट्री

कर्मचारियों और फैक्ट्री की फायर ब्रिगेड के प्रयासों से पानीपत फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया। फायर ब्रिगेड के एलएफएम बंटेश कुमार और अनिल कुमार ने इस बात की पुष्टि की। मौके पर गोल्डन टेक्सो कंपनी के रणदीप कुहाड़ और मुकेश अनिल भी मौजूद रहे। यह फैक्ट्री लगभग 100 एकड़ क्षेत्र में फैली हुई है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *