Breaking
Sun. Sep 20th, 2026

टीम इंडिया 12 साल बाद चैंपियंस: न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, रोहित की कप्तानी में 9 महीने में दूसरा ICC खिताब

दैनिक उजाला, स्पोर्ट्स डेस्क : टीम इंडिया ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी जीत ली है। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में इंडिया ने 252 का टारगेट 49 ओवर में चेज कर लिया।

9 महीने में बतौर कप्तान रोहित शर्मा का यह दूसरा ICC खिताब है। उन्होंने पिछले 29 जून को टी-20 वर्ल्ड कप भी जिताया था।

रोहित शर्मा ने कप्तानी पारी खेली और 76 रन बनाए।रन चेज में श्रेयस (48 रन), केएल राहुल (नाबाद 34 रन), अक्षर पटेल (29 रन) का अहम रोल रहा।

गेंदबाजी में सबसे बड़ा रोल रहा कुलदीप यादव का, जिन्होंने दो ओवर में लगातार 2 विकेट लेकर गेम इंडिया के पाले में ला दिया। उन्होंने रचिन रवींद्र और केन विलियम्सन को पवेलियन भेजा। न्यूजीलैंड से सबसे ज्यादा स्कोर डेरिल मिचेल (63 रन) का रहा।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी और वरुण चक्रवर्ती।

न्यूजीलैंड : मिचेल सैंटनर (कप्तान), विल यंग, रचिन रवींद्र, केन विलियम्सन, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन और विलियम ओरूर्क।

जडेजा के चौके से जीता भारत

भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी जीत ली है। रवींद्र जडेजा ने 49वां ओवर डाल रहे विलियम ओरूर्क की आखिरी बॉल पर चौका लगाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई।

गिल के बाद कोहली आउट, रिव्यू भी गंवाया

एक रन बनाकर पवेलियन लौटते कोहली।

एक रन बनाकर पवेलियन लौटते कोहली।

20वें ओवर में भारत ने दूसरा विकेट भी गंवा दिया है। यहां विराट कोहली एक रन बनाकर आउट हुए। उन्हें माइकल ब्रेसवेल ने LBW आउट किया। कोहली ने अपने बचाव में DRS भी लिया, लेकिन थर्ड अंपायर ने फील्ड अंपायर का फैसला नहीं पलटा।

रोहित शर्मा ने 92 मीटर का छक्का लगाया

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने छठे ओवर में नाथन स्मिथ पर 92 मीटर का छक्का लगाया। उन्होंने लेंथ बॉल को आगे निकल दर्शकों के पास पहुंचाया।

भारत ने जीती चैंपियंस ट्रॉफी

भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड को छह विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है। यह भारत का लगातार दूसरा आईसीसी टूर्नामेंट खिताब है। इससे पहले 2024 में टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप जीता था।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *