Breaking
Sun. Feb 15th, 2026

हरियाणा में आया रेतीला तूफान:राजस्थान बॉर्डर से दिल्ली NCR तक 60 किमी एरिया में असर; घरों के अंदर-बाहर की दीवारों पर रेत जमी

भिवानी : हरियाणा में आए रेतीले तूफान ने राजस्थान बॉर्डर से लेकर दिल्ली NCR तक के क्षेत्र के लोगों को डरा दिया। भिवानी के सिवानी मंडी में बवंडर की तरह उठे रेत के इस तूफान का वीडियो सामने आया है। रेतीले तूफान का आगे का हिस्सा एक चौड़ी और ऊंची दीवार जैसा दिखाई दे रहा था, जाे कि काफी तेजी से आगे बढ़ा। यह गुबार इतना बड़ा था कि घरों की छतों से भी ऊपर उठ गया।

यह जबरदस्त रेतीला तूफान बुधवार शाम को भिवानी जिले के राजस्थान और हिसार के बॉर्डर से सटे सिवानी मंडी कस्बे में दिखाई दिया। इसका असर करीब 60 किलोमीटर क्षेत्र में देखा गया। यह रेतीला तूफान राजस्थान बॉर्डर की तरफ से सिवानी कस्बे की तरफ बढ़ा।

इससे लोगों में हड़कंप मच गया। हालांकि तूफान की रफ्तार कम होने की वजह से कोई नुकसान नहीं पहुंचा। मगर, घरों के अंदर-बाहर रेत की परतें जरूर जम गईं। इस दौरान 200 मीटर की दूरी से आगे कुछ दिखाई नहीं दिया।

भिवानी के सिवानी में उठे धूल के गुबार के PHOTOS…

सिवानी में बुधवार शाम को अचानक से धूल भरी आंधी आई। आंधी से उठा रेत का गुबार इतना भयावह रूप में दिखा कि लोग कांप उठे। रेत का गुब्बार घरों की छतों से ऊपर तक उठा और दृश्य डराने वाला रहा।

सिवानी में बुधवार शाम को अचानक से धूल भरी आंधी आई। आंधी से उठा रेत का गुबार इतना भयावह रूप में दिखा कि लोग कांप उठे। रेत का गुब्बार घरों की छतों से ऊपर तक उठा और दृश्य डराने वाला रहा।

सिवानी शहर के लोगों ने बताया कि शाम को अचानक आंधी आई। रफ्तार ज्यादा न होने से नुकसान की संभावना घट गई।

सिवानी शहर के लोगों ने बताया कि शाम को अचानक आंधी आई। रफ्तार ज्यादा न होने से नुकसान की संभावना घट गई।

सिवानी में बुधवार रात को धूल भरी आंधी चली। इसका असर करीब 50-60 किलोमीटर दूर तक भी रहा। लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत हुई। वहीं आंखों में भी धूल के कारण जलन महसूस की गई।

सिवानी में बुधवार रात को धूल भरी आंधी चली। इसका असर करीब 50-60 किलोमीटर दूर तक भी रहा। लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत हुई। वहीं आंखों में भी धूल के कारण जलन महसूस की गई।

प्रदेश में कल से बदलेगा मौसम

मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार हरियाणा में आज (गुरुवार) मौसम साफ रहने के साथ धूप खिली रहेगी। हालांकि कल से मौसम बदलेगा। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक 16 से 18 मई तक प्रदेश के विभिन्न जिलों में बादल छाए रहने, हवाएं चलने, गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

अगले 3 दिन कैसे रहेगा हरियाणा का मौसम

18 मई: 13 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, जींद, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा में 25 प्रतिशत तक बारिश हो सकती है। जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

16 मई: प्रदेश के 18 जिलों मेवात, पलवल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, भिवानी, रोहतक, झज्जर, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कैथल, जिंद, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा में 25 फीसदी तक बारिश होने की संभावना है। 4 जिलों पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में मौसम शुष्क रहेगा।

17 मई: 17 मई को राज्य के 9 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत और रोहतक में 25 प्रतिशत तक बारिश हो सकती है। जबकि अन्य 13 जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *