Breaking
Fri. Sep 18th, 2026

ब्रज तीर्थ विकास परिषद का भव्य रंगोत्सव 12 और 13 को

वृंदावन : उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद के रंगोत्सव-2023 के अंतर्गत वृंदावन स्थित गीता शोध संस्थान के मुक्ताकाशीय रंगमंच (निकट सौ सैया अस्पताल, टीएससी के सामने) पर रविवार से दो दिवसीय होली महोत्सव का आयोजन होगा।

ब्रज संस्कृति विशेषज्ञ डा उमेश चन्द्र शर्मा के अनुसार उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद और ब्रज संस्कृति शोध संस्थान वृंदावन के संयुक्त तत्वावधान मुक्ताकाशीय रंगमंच पर पहले दिन 12 मार्च (रविवार) को सायं 6 बजे भारतीय जन नाट्य संघ (इप्टा) के कलाकार होली नृत्य नाटिका एवं फाग गायन की प्रस्तुति देंगे।

दूसरे दिन 13 मार्च (सोमवार) सायं 6 बजे ब्रज लोक कला मंच फाउंडेशन की ओर से होली धमाल, लठामार, फूल होली व गुलाल होली के कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *