Breaking
Wed. Apr 22nd, 2026

अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा ने मनाया होली मिलन समारोह

मथुरा : अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा द्वारा होली मिलन समारोह डैंपियर नगर मैं आयोजित किया गया, जिसमें भारी संख्या में विप्र बंधुओं ने भाग लिया।

समारोह का शुभारंभ पूर्व ऊर्जा मंत्री पंडित श्रीकांत शर्मा, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष पं चंद्रशेखर शर्मा, महामंत्री पं तपेश भारद्वाज, जिला पंचायत सदस्य पं नवल किशोर शर्मा, युवा संस्थापक पं राजेश पाठक ने संयुक्त रूप से भगवान परशुराम के चित्रपट पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष मधु शर्मा को स्मृति चिन्ह प्रदान कर अभिवादन किया। इस अवसर पर पं श्रीकांत शर्मा ने कहा कि विप्र समाज का प्रत्येक बंधु सामाजिक समरसता को आगे बढ़ा रहा है। ब्राह्मण का प्रथम कर्तव्य कमजोर तबके को आगे बढ़ाना एवं सुरक्षा एवं पोषण प्रदान करना है।
उन्होंने कहा कि परशुराम के वंशज हमेशा वासुदेव कुटुंबकम की भावना से कार्य करते हैं। हमारी पीढ़ियां त्याग, तपस्या, बलिदान का पोषक रही है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष शर्मा, पं राज नारायण गौड़, पूर्व विधायक राजकुमार रावत, मुनेश गौतम, नवल शर्मा, पं राजकुमार शर्मा, ठाकुर ओमप्रकाश सिंह, डॉ आशीष मिश्रा, दीपक गौड़, बृजमोहन दुबे, सतीश शर्मा, आशीष चतुर्वेदी, बृजेश भारद्वाज, कृष्ण कांत शर्मा, महेश पंडित, केके शर्मा, विनोद गौड़, सतीश शर्मा, संजय पाराशर, अमित भारद्वाज, महिंद्र दत्त, आचार्य किशोर प्रधान, राजीव राज पाठक, श्यामलाल शर्मा, गोपाल शर्मा, सुभाष चंद शर्मा, सत्य प्रकाश शर्मा, विजय पार्षद, अशोक शर्मा आदि उपस्थित थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *