मथुरा : नगर आयुक्त द्वारा जारी की जाने वाली नई टेंडर प्रक्रिया से नाराज पम्प ऑपरेटरों ने पूर्व ऊर्जा मंत्री विधायक श्रीकांत शर्मा से मुलाकात की।

नगर निगम जलकल विभाग के ऑपरेटरों ने बताया कि पुराने टेंडर के अनुसार प्रत्येक पंप पर दो ऑपरेटर तैनात रहते, जो कि रात्रि और दिन में काम देखते हैं। हालांकि वर्तमान में भी 60 प्रतिशत पंप पर 1 और 40 प्रतिशत पर 2 ऑपरेटर हैं। मथुरा शहर में कुल पंपों की संख्या 378 है। अब प्रस्तावित नए टेंडर में 2 पंपों पर एक शिफ्ट में एक कर्मचारी का प्रस्ताव है नगर निगम के द्वारा रखा है, जिसके कारण 50 प्रतिशत कर्मचारियों की सेवा समाप्त हो जाएगी और दाल रोटी पर संकट आ जायेगा।
इस संदर्भ में श्रीकांत शर्मा ने तत्काल एक्शन लेते हुए कमिश्नर से बात की और कहा कि नया टेंडर नया बोर्ड गठन होने के बाद ही हो। श्रीकांत ने पंप ऑपरेटरों को आश्वासन दिया कि किसी पंप ऑपरेटर की रोजी रोटी पर संकट नहीं आने दिया जाएगा।
इस अवसर पर ऑपरेटर संगठन अध्यक्ष कृष्णमणि सूबेदार, संस्थापक सदस्य बांके बिहारी उपाध्याय, बालकृष्ण चतुर्वेदी, कन्हैया वर्मा, राजेश चतुर्वेदी, टेडी प्रयाग चौबे संगठन महामंत्री कमल सिंह, नंदलाल, धनेश, सौरभ, कल्लन, किशोरी, विनोद कुमार सिंह, नरेंद्र, विजय, अनिल गोला आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

