Breaking
Thu. Jun 11th, 2026

लोधी महासभा ने मनाया अबंतीबाई का 165 वां बलिदान दिवस

मथुरा : बीरांगना रानी अबंतीबाई के 165 वें बलिदान दिवस पर अखिल भारतीय लोधी महासभा के द्वारा वीरांगना रानी अवंतीबाई की महिला पार्क में लगी भव्य प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको याद किया।

अवंतीबाई को याद करते हुए अध्यक्ष मंगल सिंह लोधी राजपूत ने बताया कि वीरांगना रानी अवंती बाई ने देश को गुलाम मुक्त करने के लिए अपने प्रणों की आहूति दे दी, लेकिन उनकी शहादत के 165 सालों के बाद भी उन्हें जो पहचान मिलनी चाहिए, वह अब तक नहीं मिली है। आज अखिल भारतीय लोधी महासभा के जिलाध्यक्ष कार्यकारणी के साथ पार्क में लगी वीरांगना रानी अबंतीबाई लोधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर केंद्र और प्रदेश सरकार से अवंतीबाई को पहचान और समय समय पर उनकी याद में कार्यक्रम कराये जाने की मांग की।

इस दौरान कार्यकारणी के बाबू लाल, मनोहर, पवन लोधी , सिद्धार्थ, वीरू, मनोज, प्रकश पम्प , वरुण, नबाब, सतीश राजपूत व अन्य स्वजाति बंधु मौजूद रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *