Breaking
Fri. Feb 13th, 2026

यूपी में जुमे पर ‘आई लव मोहम्मद’ को लेकर अलर्ट:तौकीर रजा बोले- प्रदर्शन होकर रहेगा; बरेली में 5000 पुलिसकर्मी तैनात, ड्रोन निगरानी

उत्तर प्रदेश : ‘आई लव मोहम्मद’ के विवाद के बाद जुमे की नमाज पर यूपी की पुलिस अलर्ट मोड पर है। मस्जिदों के बाहर फोर्स तैनात कर दी गई। इसके अलावा, पुलिस लगातार फ्लैग मार्च कर रही है। वाहनों की जांच भी कर रही हैं।

इधर, बरेली को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। बाहरी जिलों से फोर्स बुलाई गई है। 15 कम्पनी पीएसी, पैरामिलिट्री फोर्स समेत 5000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। आठ ड्रोन टीमें लगाई गई हैं।

IMC अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा ने कहा- मेरे ऐलान के मुताबिक, जुमे की नमाज मैं बरेली की नौमहला मस्जिद में पढ़ूंगा। उसके बाद जैसा ऐलान किया गया है, वैसा ही होगा। बहुत की जिम्मेदारी और अमन के साथ डीएम के जरिए राष्ट्रपति को ज्ञापन देना चाहते हैं। इसमें हम अपने तकलीफों का बताना चाहते हैं।

कानपुर में शहर काजी अब्दुल कुद्दूस हादी विरोध प्रदर्शन नहीं करने की अपील की है। कहा- हमारी शहर के जिम्मेदारों से गुजारिश है कि अपने-अपने इलाके में निगाह रखें और बच्चों को जुलूस निकालने से रोकें।

बरेली में तौकीर रजा के प्रदर्शन के ऐलान के बाद उनके घर पर पुलिस तैनात कर दी गई है।

बरेली में तौकीर रजा के प्रदर्शन के ऐलान के बाद उनके घर पर पुलिस तैनात कर दी गई है।

मेरठ में शाही जामा मस्जिद पर दो आरएएफ की कंपनियां तैनात की गई हैं।

मेरठ में शाही जामा मस्जिद पर दो आरएएफ की कंपनियां तैनात की गई हैं।

मेरठ में जुमे की नमाज पर अलर्ट, दो आरएएफ की कंपनियां तैनात

मेरठ में जुमे की नमाज को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट है। शाही जामा मस्जिद पर दो आरएएफ की कंपनियां तैनात की गई हैं। अन्य मस्जिदों के आसपास भी पुलिस बल लगाया गया है। ड्रोन से निगरानी की जा रही है। फुट पेट्रोलिंग और चेकिंग बढ़ा दी गई है।

कानपुर में शहर काजी ने की अपील, बच्चों को जुलूस निकालने से रोकें

कानपुर में शहर काजी अब्दुल कुद्दूस हादी ने जुमा की नमाज पर शांति की अपील की। उन्होंने कहा- आई लव मोहम्मद को लेकर पूरे मुल्क में उठे विवाद के बाद कानपुर का माहौल भी बहुत अच्छा नहीं है। हमारी शहर के जिम्मेदारों से गुजारिश है कि अपने-अपने इलाके में निगाह रखें और बच्चों को जुलूस निकालने से रोकें।

क्योंकि अब पुलिस भी सख्त होती नजर आ रही है। अगर यही हाल रहा तो शहर की अमन और शांति को नुकसान पहुंचेगा। इसलिए मेरी गुजारिश है कि हर इलाके में जिम्मेदार लोग पूरी निगरानी बनाए रखें।

जुमा होने के चलते इलाके के संभ्रांत लोगों के साथ ही इमाम और मुतवल्ली की भी जिम्मेदारी है कि शांति व्यवस्था बनाए रखने में पूरी मदद करें। कोई भी आदमी कानून को अपने हाथ में नहीं ले, कानपुर के अफसरों के साथ हमारी कई बार बैठक हुई है।

हमारे सामने सारे तथ्यों को रखा गया है। एफआईआर आई लव मोहम्मद के नाम पर नहीं, बल्कि पोस्टर फाड़ने पर हुई है।

बरेली में तौकीर रजा के घर के बाहर पुलिस तैनात

बरेली में IMC अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा के प्रदर्शन के ऐलान के बाद पुलिस की सख्ती बढ़ गई है। तौकीर रजा के घर के बाहर काफी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दी गई है।

तौकीर रजा बोले- हमारा प्रोग्राम पूरी तरह अमन का

तौकीर रजा बोले-पुलिस और प्रशासन के साथ कुछ मुखबिरों ने साजिश रचकर फर्जी लेटर जारी कराया गया है। मेरे ऐलान के मुताबिक जुमे की नमाज मैं नौमहला मस्जिद में पढ़ूंगा। उसके बाद जैसा ऐलान किया गया है वैसा ही होगा। बहुत की जिम्मेदारी और अमन के साथ डीएम के जरिए राष्ट्रपति को ज्ञापन देना चाहते हैं। इसमें अपने तकलीफों का बताना चाहते हैं।

अगर जिला प्रशासन की ओर से रोकटोक और ज्यादती की जाएगी तो उसकी जवाबदेही खुद प्रशासन की होगी। बाकी हमारा प्रोग्राम पूरी तरह अमन का है। मेरे अपने तमाम लोगों के साथ अपील हैं कि अच्छे मुसलमान और सच्चे हिन्दुस्तानियों की तरह इस ज्ञापन में शरीक हों। गैर कानूनी और गैर शरियत की नारेबाजी न करें। किसी किस्म की कोई छेड़छाड़ करता है तो उसे नजरअंदाज किया जाएगा।

तौकीर रजा बोले- फर्जी लेटर जारी किया गया

तौकीर रजा ने प्रोग्राम ख़त्म करने की बात को लेकर को इत्तेहाद-ए-मिल्लत की ओर से जारी लेटर को बिल्कुल ग़लत बताया है। ये फर्जी लेटर उन्होंने कहा- प्रोग्राम अपने तयशुदा वक्त पर ही होगा।

बरेली डीएम अविनाश सिंह बोले-धरने की अनुमति नहीं

डीएम अविनाश सिंह ने कहा- जिले में धारा 163 लागू है। ऐसे में बिना अनुमति कोई भी धरना प्रदर्शन नहीं होने दिया जाएगा। अगर किसी ने कानून हाथ में लेने की कोशिश की तो सख्त कार्रवाई होगी। पुलिस और मजिस्ट्रेट दोनों की तैनाती की गई है।

बरेली एसएसपी अनुराग आर्य बोले- पुलिस पूरी तरह से अलर्ट

एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा- पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। शहर के हर कोने पर निगरानी रखी जा रही है। ड्रोन और सीसीटीवी से हालात पर पैनी नजर है। अगर किसी ने कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश की तो तुरंत गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें। उन्होंने बताया कि एक टीम सोशल मीडिया की भी निगरानी कर रही है, ताकि अगर कोई भ्रामक पोस्ट करता है तो उसके खिलाफ तुरंत एक्शन लिया जाएगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *