विजयवाड़ा : आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले के बुक्कारायसमुद्रम गांव स्थित अंबेडकर गुरुकुल स्कूल में रसोई में रखे गर्म दूध में गिरने से 17 महीने की बच्ची की मौत हो गई। बच्ची की पहचान अक्षिता के रूप में हुई है। उसकी मां कृष्णवेणी स्कूल में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम करती है। वह अपनी बेटी को स्कूल लेकर आई थी।
घटना 20 सितंबर की है। इसका वीडियो अब सामने आया है। CCTV फुटेज में देखा जा सकता है कि बच्ची बिल्ली का पीछा करते हुए रसोई में आती है और दूध के बर्तन से टकराकर उसमें गिर जाती है। रोने की आवाज सुनकर मां रसोई में आती है। बच्ची को बर्तन से निकालकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

वीडियो में बच्ची अपनी मां के साथ किचन में दिखती है।

दूध को पंखे की नीचे रखकर मां और बच्ची बाहर चले जाते हैं।

थोड़ी देर बाद बच्ची बिल्ली का पीछा करते हुए अंदर आती है।

बिल्ली दूध के बर्तन तक आती है, लेकिन लौट जाती है। बच्ची उसे देखती रहती है।

बच्ची दूध के भगोने से टकराती है और उसमें गिर जाती है।

गर्म दूध के भगोने में गिरने के बाद बच्ची उठती हुई दिखती है।

बच्ची के रोने की आवाज सुनकर मां भागकर आती है और उसे बाहर निकालती है।

