Breaking
Sat. Feb 14th, 2026

गर्लफ्रेंड को जैसे ही पता चला उसका प्रेमी है शादीशुदा, उसे किस करते समय दांत से जीभ काट कर की अलग

  • घायल प्रेमी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है, घायल व्यक्ति की पत्नी और परिजनों ने पुलिस में केस दर्ज कराया है

बिल्हौर (कानपुर) : कानपुर में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां प्रेम संबंधों में प्रेमी प्रेमिका एक दूसरे के लिए जान न्योछावर करते है। वहीं, कानपुर में प्रेमिका ने गुस्से में आकर अपने प्रेमी को किस करते समय दांतों से उसकी जीभ ही काट कर अलग कर दी। 

इस घटना के बाद प्रेमी इस वक्त कानपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज करा रहा है। प्रेमी की पत्नी की शिकायत पर उसकी प्रेमिका पर मुकदमा दर्ज हो गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

शादीशुदा की बात से गुस्से में आ गई प्रेमिका

ये पूरा मामला थाना बिल्हौर क्षेत्र के दरियापुर का है, जहां चंपी नाम का युवक क्षेत्र की लड़की के साथ प्रेम संबंधों में लिप्त था। चंपी की प्रेमिका ने भी भविष्य के कई सपने संजोए थे, लेकिन जब उसको पता चला कि उसका प्रेमी शादीशुदा है। उसको धोखे में रखकर उससे संबंध बनाए हुए हैं, तो वो गुस्से में आग बबूला हो गई। 

एकांत में किस करने की जताई इच्छा

प्रेमिका ने अपने प्रेमी चंपी को खूब खरी खोटी सुनाई, लेकिन उसने अपने प्रेमी को धोखेबाजी करने के लिए सबक सिखाने का भी ठान लिया। बीते कल जब प्रेमी चंपी अपने प्रेमिका को समझने मनाने पहुंचा तो प्रेमिका ने झूठा दिखावा करते हुए चंपी को माफ कर दिया और एकांत देखते हुए उसको किस करने की इच्छा जताई। 

अब अस्पताल में भर्ती है प्रेमी

प्रेमी चंपी अपनी प्रेमिका की मंशा से बेखबर उसको किस करने लगा तो प्रेमिका ने किस करते समय अपने दांतों से प्रेमी की जीभ का एक बड़ा हिस्सा काट कर अलग कर दिया। लहूलुहान प्रेमी दर्द से कराहते अपने घर पहुंचा तो चंपी की पत्नी और परिजन उसको लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भागे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चंपी को कानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। अभी चंपी की हालत स्थिर बनी हुई है।

घटना की जांच में जुटी पुलिस

पत्नी की शिकायत पर प्रेमिका पर मुकदमा दर्ज हुआ है। घायल चंपी की पत्नी ने पति की प्रेमिका पर थाना बिल्हौर में मारपीट और जानलेवा हमले में जीभ काटने की शिकायत की तो पुलिस ने चंपी की हालत देखते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस की टीम घटना की जांच में जुट गई है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *