Breaking
Sat. Nov 7th, 2026

महाराष्ट्र के नांदेड़ में एक ही परिवार के चार लोगों ने किया सुसाइड, बच्चों का शव रेल ट्रैक पर तो माता-पिता की डेड बॉडी घर में मिली

  • महाराष्ट्र के नांदेड़ में दो बच्चों का शव रेल ट्रैक पर मिला, जबकि उनके माता-पिता का शव घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला

नांदेड़ : महाराष्ट्र के नांदेड़ में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस की प्राथमिक जांच में आत्महत्या का संदेह जताया जा रहा है। परिवार के दो बच्चों का शरीर रेलवे ट्रैक पर पाया गया तो वहीं घर पर माता-पिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। पुलिस की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक परिवार के लखे परिवार के दो बच्चों का शव रेलवे ट्रैक पर मिला तो वही घर पर माता-पिता ने आत्महत्या कर ली। 

पुलिस कर रही मामले की जांच

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, इस परिवार के दो बच्चों ने चलती ट्रेन के नीचे कूदकर आत्महत्या कर ली। ऐसा बताया जा रहा है, लेकिन फिलहाल अभी तक पुलिस की जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बच्चों का एक्सीडेंट हुआ या फिर उन्होंने आत्महत्या की। वहीं बच्चों के माता-पिता ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले की तहकीकात कर रही है और यह पता लगाने मे जुटी है कि पूरा मामला क्या है। 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed