Breaking
Mon. Feb 16th, 2026

यूपी शिमला-जम्मू से ज्यादा ठंडा, नए साल पर बिगड़ेगा मौसम:27 शहरों में कोहरा, 50 ट्रेनें लेट

उत्तर प्रदेश : यूपी में शीतलहर और कोहरे का कहर जारी है। पहाड़ों पर बर्फबारी और सर्द हवाओं के चलते मौसम बिगड़ गया है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में शिमला-मनाली (7°C), नैनीताल (9°C) और जम्मू (10°C) से भी ज्यादा ठंड रिकॉर्ड की गई। मेरठ का तापमान 5.9°C दर्ज किया गया। मेरठ के बाद 6.4°C के साथ इटावा दूसरे और 6.8°C के साथ बाराबंकी तीसरे नंबर पर रहा।

वहीं, सुबह 11 बजे तक कानपुर, वाराणसी, अयोध्या, बरेली समेत 27 जिलों में कोहरा छाया रहा। लखनऊ में सुबह शीतलहर रिमझिम बारिश की तरह पड़ी। कई जगहों पर विजिबिलिटी शून्य रिकॉर्ड की गई। सड़कों पर विजिबिलिटी इतनी कम थी कि कुछ दिखाई नहीं दे रहा था।

इस बीच कोहरे की वजह से वाराणसी-आजमगढ़ हाईवे पर सड़क हादसे में जीजा-साले की मौत हो गई। तेज रफ्तार लोडर ने बाइक सवार दोनों को कुचल दिया। हादसे में शवों के टुकड़े सड़क पर बिखर गए। वहीं, फर्रुखाबाद में कम विजिबिलिटी की वजह से ट्रक और पिकअप की टक्कर में एक शख्स घायल हो गया।

प्रयागराज, देवरिया समेत कई रेलवे स्टेशनों पर 50 से ज्यादा ट्रेनें देरी से चल रही हैं। गोरखपुर, वाराणसी समेत कई एयरपोर्ट्स पर 10 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हैं। कई देरी से उड़ान भर रही हैं।

लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि उत्तराखंड-हिमाचल में बर्फबारी का असर यूपी तक पहुंच रहा है। गलन भरी उत्तरी-पछुआ हवाओं के चलते तापमान में और गिरावट दर्ज होगी। नए साल पर भी मौसम के बिगड़ने के आसार हैं।

कड़ाके की ठंड के बीच काशी विश्वनाथ मंदिर में भक्तों की भीड़ लगी हुई है। नए साल से पहले प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है। स्पर्श दर्शन और VIP प्रोटोकॉल को स्थगित किया गया है।

कड़ाके की ठंड के बीच काशी विश्वनाथ मंदिर में भक्तों की भीड़ लगी हुई है। नए साल से पहले प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है। स्पर्श दर्शन और VIP प्रोटोकॉल को स्थगित किया गया है।

लखनऊ में शीतलहर का प्रकोप जारी है। सुबह के वक्त सड़कों पर चहल-पहल कम दिखी।

लखनऊ में शीतलहर का प्रकोप जारी है। सुबह के वक्त सड़कों पर चहल-पहल कम दिखी।

आगरा में शीतलहर और घना कोहरा छाया हुआ है। ताज व्यू पॉइंट से ताज महल नजर ही नहीं आ रहा है। IMD के अनुसार, आज न्यूनतम तापमान 8°C रहने का अनुमान है।

आगरा में शीतलहर और घना कोहरा छाया हुआ है। ताज व्यू पॉइंट से ताज महल नजर ही नहीं आ रहा है। IMD के अनुसार, आज न्यूनतम तापमान 8°C रहने का अनुमान है।

गाजीपुर में घने कोहरे और सर्द हवाओं के चलते कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पेड़-पौधों पर ओस की बूंदें जमी हुई दिखाई दीं।

गाजीपुर में घने कोहरे और सर्द हवाओं के चलते कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पेड़-पौधों पर ओस की बूंदें जमी हुई दिखाई दीं।

संभल में शीतलहर और घना कोहरा छाया हुआ है। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं।

संभल में शीतलहर और घना कोहरा छाया हुआ है। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं।

प्रयागराज में सुबह-सुबह निकली धूप से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली।

प्रयागराज में सुबह-सुबह निकली धूप से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली।

96 घंटे में ठंड से 4 लोगों की मौत

इससे पहले क्रिसमस की सुबह अधिकांश सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। कोहरे की वजह से सड़कों पर कुछ भी देखना मुश्किल हो गया। सर्द हवाओं से पहाड़ों जैसा महसूस हुआ। 96 घंटे में ठंड से 4 लोगों की मौत हो चुकी है।

वहीं, कानपुर चिड़ियाघर में शेर, बाघ और तेंदुए को ठंड से बचाने के लिए हीटर, ब्लोअर और बल्ब लगाए गए हैं। खाने में मांस बढ़ाया गया है। भालू को दोगुना शहद पिलाया जा रहा है। उसे शकरकंद और अंडा खिलाया जा रहा है। गाजीपुर में बकरियों को स्वेटर पहनाया गया है।

बदायूं में कड़ाके की ठंड, पारा 7 डिग्री; दिन में छाया अंधेरा

बदायूं में घना कोहरा छाया हुआ है। पारा 12 डिग्री सेल्सियस है। दोपहर तक पारा 19 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की उम्मीद है। रात को तापमान 7 डिग्री रहा।

भदोही में दो हफ्ते बाद कोहरे से राहत, हल्की धूप निकली

  • भदोही में दो हफ्ते बाद लोगों को ठंड और कोहरे से कुछ राहत मिली। शुक्रवार सुबह धूप निकलने से लोगों को हल्की राहत मिली। धूप खिलते ही जनजीवन में कुछ रौनक लौटी और ठंड का असर कुछ कम महसूस किया गया।
  • मौसम विभाग के अनुसार, आज अधिकतम तापमान करीब 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है। हालांकि, सुबह और शाम के समय हल्की ठंड बरकरार रह सकती है।

हापुड़ में तीन दिन की राहत के बाद फिर घना कोहरा

  • हापुड़ में तीन दिन की राहत के बाद शुक्रवार सुबह एक बार फिर घना कोहरा छा गया। कोहरे के कारण सड़कों पर दृश्यता बेहद कम रही और करीब 100 मीटर तक देखना भी लोगों के लिए मुश्किल हो गया।
  • मौसम विभाग के अनुसार हवा की रफ्तार करीब 6 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। ठंडी हवाओं के बीच न्यूनतम तापमान गिरकर 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे ठिठुरन और बढ़ गई। पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है, जिससे ठंड और बढ़ सकती है।

महराजगंज में घना कोहरा, कड़ाके की ठंड का कहर जारी

महराजगंज में घने कोहरे और कड़ाके की ठंड का असर जारी है। पूरे जिले में छाए कोहरे के कारण दृश्यता कुछ ही मीटर तक सिमट गई, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग से लेकर ग्रामीण सड़कों तक वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है और आने वाले दिनों में कोहरा व शीतलहर और बढ़ने की संभावना जताई गई है।

संभल में घना कोहरा, 8वीं तक के स्कूल बंद

  • संभल में शुक्रवार को एक बार फिर घने कोहरे ने दस्तक दी। सुबह के समय विजिबिलिटी काफी कम रही, जिसका सीधा असर रेल और सड़क यातायात पर पड़ा। कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चलीं, जबकि हाईवे पर वाहन चालक लाइट जलाकर बेहद धीमी गति से चलते दिखाई दिए।
  • कड़ाके की ठंड के चलते लोग अलाव जलाकर ठंड से बचाव करते नजर आए। मौसम की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी के आदेश पर कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों की छुट्टियां दो दिन और बढ़ा दी गई हैं।
  • मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान लगभग 8 से 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। सुबह के समय धुंध छाई रह सकती है, इसके बाद आसमान साफ रहेगा। दोपहर में हल्के बादल छाने और शाम को फिर से मौसम साफ होने की उम्मीद जताई गई है

लखनऊ में ओस और कोहरे के बूंदें टपक रहीं

लखनऊ में ओस और कोहरे के बूंदें टपक रही हैं। शीतलहर जैसे हालत हैं। तड़के सुबह से लेकर अभी तक घना कोहरा बना हुआ है। 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बर्फीली हवाएं चल रही है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *