Breaking
Fri. Mar 13th, 2026

MP-झारखंड में तापमान 2.5°C:UP में 12वीं तक के स्कूल 1 जनवरी तक बंद; दिल्ली में घना कोहरा, 128 फ्लाइट्स कैंसिल

नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊ : झारखंड के 7 जिलों में आज कोल्ड वेव का यलो अलर्ट है। रविवार को रांची के कांके का तापमान 2.5°C दर्ज किया गया। वहीं मध्य प्रदेश के मंदसौर में भी तापमान 2.5°C दर्ज किया गया।

उत्तर प्रदेश में तेज सर्दी के असर के चलते राज्य सरकार ने कक्षा 1 से 12वीं तक के स्कूलों की 1 जनवरी तक की छुट्टी की है। 18 जिलों में सुबह के वक्त विजिबिलिटी जीरो रही।

राजधानी दिल्ली में घने कोहरे के कारण इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी घटकर सिर्फ 50 मीटर रह गई है। इसकी वजह से कुल 128 फ्लाइट्स कैंसिल हो गई हैं, वहीं 8 फ्लाइट्स को डाइवर्ट किया गया है।

राजस्थान के भी कई शहरों में तापमान सिंगल डिजिट में रहा। उधर, उत्तराखंड में ऊपरी इलाकों में मौसम विभाग ने बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है।

इसके कारण जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश के तापमान में 2 जनवरी तक गिरावट दर्ज की जाएगी।

DGCA ने भी 10 दिसंबर से 10 फरवरी तक कोहरे का अलर्ट जारी किया है। वहीं, दिल्ली में स्मॉग की चादर सुबह से छाई रही। कई इलाकों में AQI 400 से ऊपर दर्ज किया गया।

आगरा में ताजमहल कोहरे से ढंका नजर आया।

आगरा में ताजमहल कोहरे से ढंका नजर आया।

उत्तराखंड के हरिद्वार में सुबह के वक्त घना कोहरा छाया रहा।

उत्तराखंड के हरिद्वार में सुबह के वक्त घना कोहरा छाया रहा।

तस्वीर यूपी के मेरठ की है। यहां सुबह के वक्त विजिबिलिटी 10 मीटर से भी कम रही।

तस्वीर यूपी के मेरठ की है। यहां सुबह के वक्त विजिबिलिटी 10 मीटर से भी कम रही।

असम के गुवाहाटी में रविवार सुबह कोहरा छाया।

असम के गुवाहाटी में रविवार सुबह कोहरा छाया।

तस्वीर बिहार के पटना स्टेशन की है। कोहरे के कारण ट्रेनें लेट पहुंच रही हैं।

तस्वीर बिहार के पटना स्टेशन की है। कोहरे के कारण ट्रेनें लेट पहुंच रही हैं।

अगले मौसम का हाल…

30 दिसंबर: कोहरे में हल्की कमी, ठंड बरकरार

  • पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में सुबह घना कोहरा छा सकता है।
  • जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मौसम ज्यादातर शुष्क रहेगा, लेकिन ऊंचे इलाकों में तेज सर्दी रहेगी।

31 दिसंबर: मौसम में बदलाव के संकेत

  • पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़ में हल्का कोहरा छा सकता है।
  • जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना।
  • कई इलाकों में हल्की बारिश, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार, जिससे ठंड और बढ़ेगी।

1 जनवरी: बारिश-बर्फबारी के आसार

  • पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड और छत्तीसगढ़ में कोहरे का अलर्ट।
  • जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने के संकेत।
  • पहाड़ी राज्यों के निचले इलाकों में हल्की बारिश, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।
  • बारिश, बर्फबारी और ठंडी हवाओं के कारण कई इलाकों में ठंड और शीतलहर का असर बढ़ सकता है।

मध्य प्रदेश: MP के मंदसौर में पारा 2.5°, जेट स्ट्रीम की रफ्तार 213Kmph, कोहरे से ट्रेनें लेट

हिमालय में बर्फबारी होने और वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की एक्टिविटी ने मध्य प्रदेश में सर्दी बढ़ा दी है। यहां पारा 2.5 डिग्री पहुंच गया है, जो बीती रात मंदसौर में दर्ज हुआ। जेट स्ट्रीम की रफ्तार 213Kmph पहुंच गई है। मौसम विभाग के अनुसार भोपाल, इंदौर, रीवा, मऊगंज, राजगढ़, शाजापुर, विदिशा, सीहोर और सिवनी में शीतलहर चल रही है। ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा संभाग में घना कोहरा है। इस वजह से दिल्ली से आ रही ट्रेनें 4 से 5 घंटे तक लेट आ रही है।

उत्तराखंड: उत्तराखंड के 6 जिलों में कोहरा: हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में कोल्ड डे, कल से पहाड़ों में बर्फबारी का अलर्ट

उत्तराखंड के 6 जिलों में सोमवार को कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, नैनीताल, चंपावत, देहरादून और पौड़ी के निचले इलाके शामिल हैं। 30 दिसंबर को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इसके अलावा 3200 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 30 और 31 दिसंबर से बारिश-बर्फबारी के आसार बन सकते हैं।

राजस्थान: राजस्थान में नए साल पर बारिश की संभावना: 12 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट; बीकानेर, जैसलमेर समेत कई जिलों में तापमान सिंगल डिजिट में

राजस्थान में नए साल पर बारिश की संभावना जताई जा रही है। प्रदेश में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है। रविवार को बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर और फलोदी को छोड़कर बाकी सभी जिलों में न्यूनतम तापमान सिंगल डिजिट में दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 1 जनवरी को 12 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट भी जारी किया है।

हरियाणा: हरियाणा में जीटी रोड बेल्ट के जिलों में घना कोहरा, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट; विजिबिलिटी 0 से 20 मीटर, 31 को बदलेगा मौसम

हरियाणा में सोमवार सुबह सोनीपत समेत कई जिलों में आज फिर घना कोहरा छाया है। मौसम विभाग (IMD) की ओर से प्रदेश के 5 जिलों में कोहरे काे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं अन्य जिलों के लिए यलो अलर्ट है। कई स्थानों पर सुबह विजिबिलिटी 0 से 20 मीटर तक ही रही। इसके साथ ही शीत लहर की भी चेतावनी भी जारी की गई है।

पंजाब: पंजाब में आज भी धुंध-शीत लहर: कई शहरों में जीरो विजिबिलिटी, 31 से बारिश का अनुमान

पंजाब और चंडीगढ़ में सोमवार को भी लोगों को घनी धुंध और शीत लहर का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग के मुताबिक 31 दिसंबर और नए साल के पहले दिन राज्य में कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। पिछले 24 घंटे में राज्य में न्यूनतम और अधिकतम तापमान दोनों में गिरावट दर्ज की गई है। सबसे कम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस फरीदकोट में दर्ज किया गया है।

छत्तीसगढ़: उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में शीतलहर का अलर्ट:अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 4.3°, मैदानी इलाकों में राजनांदगांव सबसे ठंडा, यहां रात का पारा 8.5°

छत्तीसगढ़ के उत्तरी और मध्य जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में शीतलहर (Cold Wave) चलने की चेतावनी जारी की है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो ​अंबिकापुर प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। जहां न्यूनतम तापमान 4.3°C दर्ज किया गया। मैदानी इलाकों में राजनांदगांव सबसे ठंडा रहा। यहां रात का पारा 8.5 डिग्री रहा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *