Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

DGP का अश्लील वीडियो हुआ था वायरल, अब कर्नाटक सरकार ने की बड़ी कार्रवाई, हो गए सस्पेंड

  • कर्नाटक के डीजीपी रैंक के अधिकारी रामचन्द्र राव पर एक्शन लिया गया है, अश्लील वीडियो केस में कर्नाटक सरकार ने DGP DCRE रामचन्द्र राव को सस्पेंड कर दिया है

कर्नाटक राज्य से सोमवार को एक बड़ा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसमें कथित तौर पर कर्नाटक के डीजीपी (नागरिक अधिकार प्रवर्तन) के रामचंद्र राव महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिख रहे हैं। वीडियो के सामने आने के बाद इस पर विवाद शुरू हो गया। डीजीपी रामचंद्र राव ने वीडियो को मनगढ़ंत और झूठा बता दिया। हालांकि, अब कर्नाटक सरकार ने इस मामले में सख्त एक्शन लिया है। अश्लील वीडियो केस में कर्नाटक सरकार ने DGP DCRE रामचन्द्र राव को सस्पेंड कर दिया है।

बता दें कि डीजीपी के कथित अश्लील वीडियो से जुड़े मामले में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भी बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि अगर अधिकारी दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सीएम सिद्धारमैया ने कहा- “हम इसकी जांच कराएंगे। मुझे इसकी जानकारी सुबह मिली। हम उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करेंगे। कोई भी कानून से ऊपर नहीं है, चाहे पुलिस अधिकारी कितना भी वरिष्ठ क्यों न हो।”

DGP ने क्या सफाई दी?

इस पूरी घटना पर DGP रामचंद्र राव ने कहा- “मैं भी सोच रहा हूं कि यह कैसे और कब हुआ तथा इसे किसने अंजाम दिया। इस दौर में कुछ भी हो सकता है। मुझे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। मैं स्तब्ध हूं। यह सब मनगढ़ंत, झूठ है। वीडियो पूरी तरह से फर्जी है। मुझे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।” DGP रामचंद्र राव ने कहा है कि वह इस मामले के बारे में आगे की कार्रवाई के लिए अपने वकील से बात करेंगे।

भाजपा ने अक्षम्य अपराध बताया

इस पूरे मामले पर कर्नाटक की मंत्री लक्ष्मी हेब्बलकर ने भी बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि अगर किसी ने कुछ गलत किया है तो सरकार उसके खिलाफ एक्शन लेगी। उन्होंने आगे कहा- “महिला एवं बाल विकास मंत्री होने के नाते मैं आपको बता सकती हूं कि हम वरिष्ठता की परवाह किए बिना कार्रवाई करेंगे।” दूसरी ओर भाजपा के विधायक और पूर्व मंत्री एस सुरेश कुमार ने इस घचटना की निंदा करते हुए इसे एक अक्षम्य अपराध बताया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *