Breaking
Thu. Mar 5th, 2026

हम कोरियन और के-पॉप, तुम इंडियन और बॉलीवुड, गाजियाबाद में सुसाइड करने वाली 3 बहनों की डायरी में क्या-क्या मिला?

  • सुसाइड करने से पहले तीनों बहनों ने डायरी में लिखा कि वह कोरिया के लड़कों से शादी करना चाहती थीं, लेकिन उनके पिता भारतीय लड़कों से शादी कराने की बातें कहते थे, यह उन्हें मंजूर नहीं था

गाजियाबाद : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में भारत सिटी सोसाइटी की 9वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने वाली तीन बहनों की डायरी में हैरान करने वाले खुलासे हुए हैं। तीनों बहनें कोरिया और कोरियन ड्रामा से प्रभावित थीं। ये तीनों कोरिया के लड़कों से ही शादी करना चाहती थीं और उन्हीं की तरह लाइफस्टाइल चाहती थीं। हालांकि, उनके माता-पिता उनको ऐसा करने से रोकते थे। वह भारतीय लड़कों से शादी कराने की बातें भी कहते थे। इसी वजह से तीनों ने सुसाइड कर लिया। लड़कियों ने अपने भाई को भी दुश्मन बना लिया था। क्योंकि, माता-पिता उसे कोरियन नाम से नहीं बुलाते थे।

तीनों बहनों ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद करके आत्महत्या की थी। इस कमरे का दरवाजा पुलिस ने तोड़ा तो अंदर डायरी मिली। इस डायरी में ही लड़कियों ने पूरा सुसाइड नोट लिखा है।

लड़कियों की डायरी में क्या?

लड़कियों की डायरी अंग्रेजी भाषा में लिखी गई है। इसमें उन्होंने लिखा है, “वी आर लव कोरियन लव लव लव..सॉरी। इस डायरी में जो कुछ भी लिखा है, वो सब पढ़ लो क्योंकि ये सब सच है। आई एम रियली सॉरी…सॉरी पापा। लो छुड़वाओगे हमसे कोरियन, कोरियन हमारी जान थी तो तुमने हिम्मत भी कैसे करी, हमसे हमारी जान छुड़वाने की। तुम नहीं जानते थे कि हम उन्हें कितना चाहते थे, लो अब देख लिया सबूत। अब तो यकीन हो गया यहां कि कोरियन और के पोप हमारी जान है। जितना हम कोरियन एक्टर और के पोप ग्रुप को चाहते थे न उतना हम तुम घरवालों को भी नहीं चाहते थे। 

कोरियन तो हमारी जान थी पर कोरियन के अलावा कुछ ओर भी ऐसा था जिसे हम अपनी जान से भी ज्यादा चहाते थे। तुम लोगो के लिये ऑप्शन लिखे हुये हैं।

1. कोरियन एक्टर और के-पोप आल ग्रुप एंड कोरियन मुवीज प्लस कोरियन बीएल ड्रामा

2. चाइना एक्टर और चाइना सोन्स और चाइना मुवीज प्लस चाइना बीएल
3. थाइलेण्ड एक्टर एंड थाइ सोम्स और थाइ मुबीज प्लस थाइ बीएल ड्रामा
4. जापान एक्टर एंड जापान सोम्स और जापान मुवीज प्लस जापान बीएल ड्रामा
5. अमेरिका एंड लण्डन एक्टर प्लस मुवीज वेडनेसडे एडम्स
6. इंग्लिश आल सॉग्स हॉलीवुड आल सोम्स
7. पोपी प्ले टाइम गेम आल आफ करैक्ट्रस
8. द बेबी इन येलो गेम
9. इविल नन
10. आइसक्रीम मेन गेम
11. आइस गेम
12. टैक्नो गेमर्स गेम प्ले (उज्जवल गेमर्स)
13. डोरामोन कार्टून
14. शिनवेन कार्टून
15. पीजे मास्क कार्टून
16. मशा एंड द बीयर कार्टून
17. शिमोर एंड शाइन कार्टून
18. पापा पीग कार्टून
19. प्रिसिंस एलसा एंड अहाबेला एंड सिनड्रेला अरायल एंड अरोरा जासमीन एड रूपानजल मूलानन्द आल आफ प्रिंस एंड प्रिसिंस

भाई को भी दुश्मन मानने लगी थीं

लड़कियों ने सुसाइड नोट में लिखा है, “यह हमारी पसदीदा चीजें थी, जिन्हें हम दिल से भी ज्यादा पसंद करते थे। कोरियन और के-पोप तो सबसे पहले थे। सच तो यह था कि हम तीनों देवु को अपना बनाना चाहते थे पर तुम लोगों ने मौका ही नहीं दिया। उसको अमायरा, अक्षिता और अनाया बता दिया, उसे बालीवुड बना दिया। जिसे हम जान से भी ज्यादा हेट करते थे और जब हम देवु को अपने के-पोप और कोरियन रिश्तेदारों के बारे में बताते थे और कहते थे कि लीनो तुम्हारा भईया है तो तुम लीनो भईया और कुईना दीदी बोलना। तभी टीना मम्मी आ जाती थी और कहती थी कि उसे कोरियन के अलावा कुछ पढ़ाई लिखाई भी सिखा दिया करो कि उसे भी अपनी तरह कोरियन बनाओगे। फिर हमें यही बुरा लगता था तो फिर हमने फैसला करा और उस देवु को अपना दुश्मन बना लिया, क्योंकि किसी ने भी घर में उसे हमारी तरह बनने ही नहीं दिया। तो उसी ही दिन से देवु को हमने खुद से अलग कर दिया और उसे कहा कि हम कोरियन और के-पॉप हैं और तुम इंडिया और बॉलीवुड हो।”

भारतीय से शादी न करनी पड़े इसलिए सुसाइड किया

लड़कियों ने लिखा है कि उन्हें भारतीय से शादी न करने पड़े इसलिए उन्होंने आत्महत्या कर ली। उन्होंने लिखा, “हम क्या तुम्हारी मार खाने के लिये जिएं इस दुनिया में। नहीं भाई नहीं मार से बढ़िया तो हमें मौत ही अच्छी लगेगी। और शादी के नाम से तो हमारे दिल में टेंशन होती थी। हम पसंद और प्यार करते थे कोरियन से और शादी इंडिया के आदमी से। कभी नहीं ऐसे तो हमें खुद से भी हमें उम्मीद नहीं थी। इसलिये हमने खुदखुशी कर ली। सॉरी पापा”

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *