Breaking
Tue. Mar 24th, 2026

क्रिकेटर रिंकू सिंह का फेसबुक अकाउंट हैक:हैकर्स ने आईडी बदली, मोनेटाइजेशन से आने वाले पैसे भी हड़पे; अलीगढ़ में FIR

अलीगढ़ : क्रिकेटर रिंकू सिंह की फेसबुक आईडी हैक हो गई। साइबर ठगों ने रिंकू के फेसबुक की ईमेल आईडी बदलकर उससे होने वाली कमाई अपने खाते में ट्रांसफर कर ली। रिंकू के भाई सोनू की शिकायत के बाद मामले में साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज किया गया।

सोनू ने शिकायत में कहा है कि ​रिंकू के फेसबुक पर 16 लाख फॉलोअर्स हैं। वे काफी समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच और टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारियों में व्यस्त थे। इस वजह से सोशल मीडिया अकाउंट पर ध्यान नहीं दे पा रहे थे।

सोनू ने बताया कि रिंकू ने 4 फरवरी को मुंबई से अपना फेसबुक एकाउंट लॉग इन किया। काफी कोशिशों के बाद भी आईडी नहीं खुली। पासवर्ड गलत बताता रहा। बाद में पता चला कि उनकी ईमेल आईडी ही बदल गई है। उनका फेसबुक (rinkukumar344.8.7) से लॉग-इन था, लेकिन अब अकाउंट दूसरी मेल आईडी से (commercial.rinkukumar) से लॉग-इन दिखा रहा है।

उन्होंने बताया कि रिंकू ने देखा कि काफी दिन से लॉग इन नहीं करने के बावजूद भी उनकी आईडी से फोटो-वीडियो अपलोड हो रहे थे। रिंकू का अकाउंट मोनेटाइज है, जिससे अच्छी खासी इनकम होती है। वह भी हैकर्स के ही अकाउंट में ट्रांसफर हो रही है।

रिंकू से सूचना मिलने पर एसएसपी को जानकारी दी। साइबर क्राइम थाने के इंस्पेक्टर रामेंद्र शुक्ला ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।

हैंकर्स ने रिंकू सिंह की आईडी बदल दी है। उनकी पुरानी आईडी नहीं खुल रही है।

हैंकर्स ने रिंकू सिंह की आईडी बदल दी है। उनकी पुरानी आईडी नहीं खुल रही है।

अकाउंट रिकवरी के दिए आदेश

SSP नीरज कुमार जादौन का कहना है, ‘रिंकू सिंह के भाई की शिकायत मिली है। जिसमें आईडी हैक होने और पैसे निकालने की शिकायत की गई है। मामले को संज्ञान में लेकर साइबर सेल में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। साइबर टीम को हैकर्स का पता लगाने और अकाउंट रिकवर करने के निर्देश दिए हैं।’

क्या ईमेल बदलकर फेसबुक अकाउंट हैक हो सकता है?

साइबर विशेषज्ञों के मुताबिक, अगर किसी ने बिना आपकी जानकारी के ईमेल बदल दिया है तो इसका मतलब है कि किसी को आपका पासवर्ड मिल गया है। या फिर हैकर्स ने आपके अकाउंट का एक्सेस पा लिया है।

हैकर्स इसके लिए फेक लिंक का इस्तेमाल करते हैं। जिस पर क्लिक करते ही यूजर का डेटा उन्हें मिल जाता है। ऐसा होने पर पासवर्ड रीसेट लिंक नए ईमेल पर जाता है। हैकर अकाउंट पर कंट्रोल कर लेते हैं। उस अकाउंट की हर एक्टिविटी पर हैसर्क का कंट्रोल हो जाता है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *