Breaking
Thu. Apr 2nd, 2026

‘दुनिया की कोई भी ताकत उन्हें बचा नहीं सकती’, असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा को राहुल गांधी ने दी चेतावनी

  • कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा को लेकर कहा कि वह भारत के सबसे भ्रष्ट CM का टाइटल रखते हैं

असम में 9 अप्रैल को मतदान होना है। रिजल्ट 4 मई को आएगा, लेकिन इलेक्शन से ठीक पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बड़ा हमला बोला है। असम के जोरहाट में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि हिमंत बिस्वा सरमा भारत के सबसे भ्रष्ट CM का टाइटल रखते हैं। उन्होंने इतना भ्रष्टाचार किया है कि दुनिया की कोई भी ताकत उन्हें कानून से नहीं बचा सकती। वे इतने कर्ज में डूबे हुए हैं कि उन्हें रात में नींद नहीं आती। और अब उन्होंने अपने परिवारों को भी इसमें शामिल कर लिया है।

राहुल गांधी: नरेंद्र मोदी का भविष्य ट्रंप के हाथों में है…

इसी जनसभा में राहुल गांधी ने पीएम मोदी को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा- “नरेंद्र मोदी का भविष्य ट्रंप के हाथों में है। डोनाल्ड ट्रंप नरेंद्र मोदी को कंट्रोल करते हैं।”

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *