Breaking
Fri. Apr 3rd, 2026

ऋषिकेश: ‘बेटियों की बारात आने वाली है, खाने का इंतजाम कैसे करें?’ शादी का कार्ड लेकर SDM ऑफिस पहुंचे दो बेबस पिता

  • ऋषिकेश में रसोई गैस की समस्या का साया अब शादियों पर पड़ता दिखाई दे रहा है, इसके लिए लोगों को स्थानीय प्रशासन से गुहार लगाने को विवश होना पड़ रहा है

 ऋषिकेश: उत्‍तराखंड में भी लोगों को एलपीजी के संकट का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान जिनके घरों में शादियां हैं, उनके माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं। बेटियों के ऐसे ही दो पिता एसडीएम कार्यालय में शादी के कार्ड और निवेदन पत्र लेकर खड़े दिखाई दिए।

बेटी की शादी करने जा रहे पिताओं का कहना था कि कार्ड छंपकर बांटे जा चुके हैं। शादी में शामिल होने आने वाले मेहमानों और बारातियों के लिए खाना बनाने की समस्या पैदा हो गई है। वे लोग कई बार गैस एजेंसियों के चक्कर भी काट चुके हैं, लेकिन गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं। थक-हारकर वह एसडीएम ऑफिस में आए हैं। शायद उनकी मदद हो जाए।

बारातियों के लिए भोजन संकट

एक पिता ने मीडिया को बताया कि बेटी की शादी के लिए उसको चार सिलेंडरों की जरूरत है। अगर सिलेंडर समय से ना मिले तो बेटी की बारात नहीं आ पाएगी। मेहमानों और बारातियों के लिए भोजन की व्‍यवस्‍था नहीं हो पाएगी।

कालाबाजारी के चलते हो रही किल्‍लत

गौरतलब है कि उत्‍तराखंड में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और किल्‍लत को लेकर प्रशासन सख्‍त हो गया। हरिद्वार में छापेमारी में 58 स्‍थानों से 74 गैस सिलेंडर जब्‍त किए जा चुके हैं। ग्रामीण इलाकों में अनियमितता की शिकायतों के बाद लोग एसडीएम के पास गुहार लगा रहे हैं।

यूपी के शहरों में भी संकट

उत्‍तराखंड से सटे उत्‍तर प्रदेश के कुछ शहरों में भी एलपीजी संकट की वजह से शादियों वाले घरों में समस्‍या हो रही है। यहां भी कई ऐसे मामले आए हैं जहां पिता अपनी बेटियों की शादी का कार्ड लेकर एसडीएम ऑफिस पहुंचे हैं। कुछ लोगों को तो मदद भी मिल चुकी है। लोगों का कहना है कि वे घंटों एजेंसी की लाइन में खड़े रहते हैं पर उनको गैस हीं मिल पा रही है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *