Breaking
Tue. Apr 21st, 2026

यूपी का प्रयागराज देश में सबसे गर्म, पारा@44.4°C: MP समेत 8 राज्यों में रात में भी लू चलेगी; महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ में दोपहर में ट्रैफिक सिग्नल बंद

भोपाल/लखनऊ/जयपुर/रायपुर/दिल्ली : देश के कई हिस्सों में तेज गर्मी होने लगी है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, ओडिशा और दिल्ली में दिन में लू कहर जारी है। इन राज्यों के कई जिले 44°C का आंकड़ा पार कर गए हैं।

महाराष्ट्र के गोंदिया और छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार को पारा 43 डिग्री दर्ज किया गया। भीषण गर्मी के कारण दोनों जिलों में दोपहर 12:30 बजे से 4 बजे तक ट्रैफिक सिग्नल बंद रखे जा रहे हैं, ताकि लोग चौराहों पर धूप में खड़े रहने से बच सकें।

इसके अलावा इन राज्यों की सरकार ने दोपहर 12 से 4 बजे तक सभी आउटडोर काम रोकने के निर्देश दिए हैं। कंस्ट्रक्शन वर्कर, स्ट्रीट वेंडर और ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों के काम के घंटे बदलकर सुबह 6 से 11 बजे तक और शाम 4 से 8 बजे तक किए गए हैं।

मौसम विभाग ने मंगलवार को हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, वेस्टर्न यूपी, ओडिशा, छत्तीसगढ़, विदर्भ में रातें भी लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

उत्तर प्रदेश में प्रयागराज में 44.4°C के साथ देश में सबसे गर्म रहा। गर्मी को देखते हुए योगी सरकार ने 8वीं तक के स्कूलों का टाइम बदला है। झारखंड में भी आज से स्कूलों के समय में बदलाव किया है।

कानपुर में बच्चे को स्कूल से लेकर लौटते वक्त गमछे से ढांककर ला रहे हैं। यहां सोमवार को पारा 42.6 डिग्री रहा।

कानपुर में बच्चे को स्कूल से लेकर लौटते वक्त गमछे से ढांककर ला रहे हैं। यहां सोमवार को पारा 42.6 डिग्री रहा।

दिल्ली के नेशनल जूलॉजिकल पार्क में तालाब में गर्मी मिटाता एक बाघ। दिल्ली में सोमवार को पारा 39 डिग्री पर पहुंच गया है।

दिल्ली के नेशनल जूलॉजिकल पार्क में तालाब में गर्मी मिटाता एक बाघ। दिल्ली में सोमवार को पारा 39 डिग्री पर पहुंच गया है।

महाराष्ट्र के नागपुर में गर्मी से बचने के लिए लोग फेस कवर करके निकल रहे।

महाराष्ट्र के नागपुर में गर्मी से बचने के लिए लोग फेस कवर करके निकल रहे।

अगले 2 दिन मौसम

22 अप्रैल:

  • झारखंड, ओडिशा और राजस्थान में हीटवेव जैसे हालात बन सकते है। कर्नाटक और तमिलनाडु में गर्म और उमस भरा मौसम रह सकता है।
  • अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश हो सकती है। आंध्र प्रदेश, केरल, गोवा, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बिजली गिरने का अलर्ट है।

23 अप्रैल:

  • उत्तर-पश्चिम भारत में गर्मी का असर जारी रहेगा। झारखंड, ओडिशा और बिहार में भी गर्म और उमस भरा मौसम रहेगा।
  • तेलंगाना, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बिजली गिरने की संभावना है।

राजस्थान: सड़कें सुनसान, उदयपुर से टूरिस्ट गायब; कोटा में हॉस्पिटल्स में बेड रिजर्व

प्रदेश में सोमवार को 12 शहरों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहा। बाड़मेर, जैसलमेर से ज्यादा गर्मी कोटा में रही, जहां पारा 42 डिग्री पर पहुंचा। जयपुर, फलोदी में दिन के साथ रात में भी तेज गर्मी है। उदयपुर और अजमेर में टूरिस्ट घट गए हैं। कोटा के हॉस्पिटल्स में हीट स्ट्रोक के मरीजों के लिए बेड रिजर्व किए गए हैं।

मध्य प्रदेश: पहली बार वार्म नाइट’ का अलर्ट, भोपाल समेत 9 शहरों में रात में भी लू चलेगी

प्रदेश में पहली बार ‘वॉर्म नाइट’ का अलर्ट है। IMD के मुताबिक मंगलवार की रात भोपाल समेत 9 शहरों में रात में भी तेज गर्मी रहेगी। इससे पहले रविवार-सोमवार की रात में भोपाल, छिंदवाड़ा, मंडला और नर्मदापुरम में गरम रात रही। बुधवार को ग्वालियर, रतलाम और छतरपुर समेत 16 जिलों में लू चलने के आसार हैं।

उत्तर प्रदेश: 26 जिलों में लू का अलर्ट, स्कूलों का टाइम बदला

प्रदेश में 26 जिलों का तापमान 40°C या इससे ज्यादा पहुंच गया। मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों तक दिन में लू का अलर्ट जारी किया है। भीषण गर्मी को देखते हुए योगी सरकार ने 8वीं तक के सरकारी स्कूलों की टाइमिंग बदल दी है। मंगलवार सुबह से प्रयागराज, काशी, कानपुर में तेज धूप निकली है। काशी के घाटों में सन्नाटा पसरा है।

बिहार: 9 जिलों का पारा 40°C के पार; पटना में 5वीं तक के स्कूलों का टाइम बदला

प्रदेश के 8 जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। रोहतास का डेहरी 43.2 डिग्री के साथ राज्य का सबसे गर्म रहा। पटना के डीएम डॉ. त्यागराजन ने 5वीं तक की क्लास की टाइमिंग में बदलाव किया है। हालांकि अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है।

ओडिशा: लू से कोई राहत नहीं; 14 जगहों पर तापमान 40 डिग्री से ज्यादा

राज्य के कई हिस्सों में अगले 4 दिन तक गर्म और उमस भरा मौसम बना रहेगा। 14 जगहों पर तापमान 40 डिग्री से ज्यादा हो गया है। अंगुल, कंधमाल, सुंदरगढ़, बोलांगीर और संबलपुर में रात में भी लू चलेगी। गंजाम जिला प्रशासन ने 21 अप्रैल से 23 अप्रैल तक स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है।

छत्तीसगढ़: अगले 5 दिन हीटवेव का अलर्ट, तापमान बढ़ेगा, रात का तापमान भी बढ़ेगा

मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में अगले 5 दिनों के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। अगले 2 दिनों तक कुछ जगहों पर रात का तापमान बढ़ने से वार्म नाइट कंडीशन बनेगी। जिससे रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। राज्य में सबसे अधिक तापमान 43.8°C बिलासपुर में दर्ज किया गया।

हरियाणा: आज से हीटवेव का यलो अलर्ट, 26 से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय; बारिश संग ओले गिरेंगे

प्रदेश में 20 से 24 अप्रैल तक हीटवेव को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। सोमवार को प्रदेश का अधिकतम तापमान 42 डिग्री को पार कर गया। 20 और 21 अप्रैल को नारनौल और रोहतक जैसे इलाकों में ‘वार्म नाइट’ यानी गर्म रातों की स्थिति भी बनी रहेगी। 26 अप्रैल से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे मौसम में फिर बदलाव आने की उम्मीद है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *