Breaking
Mon. Apr 20th, 2026

MP-राजस्थान समेत 7 राज्यों में लगातार चौथे दिन लू चली:UP-ओडिशा में रातें भी गर्म

नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ : देश के कई हिस्सों में गर्मी का असर जारी है। राजस्थान, यूपी, मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, विदर्भ में लगातार चौथे दिन लू का कहर देखने मिल रहा है।

यहां कई जिलों में पारा 40°C के पार पहुंच चुका है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में तापमान 44.6 और मध्य प्रदेश के नौगांव में पारा 44.3 डिग्री रहा।

हालांकि महाराष्ट्र के अकोला और वर्धा में तापमान सबसे ज्यादा 45°C रिकॉर्ड किया गया। ये दोनों शहर रविवार को देश के सबसे गर्म शहर रहे।

राजस्थान के कोटा में दिन का तापमान 42 डिग्री रहा। तपती सड़कों को ठंडा करने के लिए नगर निगम ने टैंकरों से पानी का छिड़काव करवाया।

इधर, जम्मू-कश्मीर के मैदानी इलाकों में बारिश, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हुई। बर्फबारी के कारण मुगल रोड, श्रीनगर-कारगिल रोड और बांदीपोरा-गुरेज रोड समेत कई सड़कें बंद हैं।

वहीं, अरुणाचल, असम, मेघालय समेत पूर्वोत्तर के 7 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। गुवाहाटी में बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया है।

उत्तर प्रदेश के कानपुर में लोग खुद को गर्मी से बचाते हुए दिखे।

उत्तर प्रदेश के कानपुर में लोग खुद को गर्मी से बचाते हुए दिखे।

दिल्ली में लोग तेज धूप से बचने के लिए छाता और कैप लगाकर बाहर निकल रहे हैं।

दिल्ली में लोग तेज धूप से बचने के लिए छाता और कैप लगाकर बाहर निकल रहे हैं।

कानपुर में भीषण गर्मी के बीच मजदूरों को काम करने में दिक्कत आ रही है। टोपी और गमछा लगाकर खुद को धूप से बचा रहे हैं।

कानपुर में भीषण गर्मी के बीच मजदूरों को काम करने में दिक्कत आ रही है। टोपी और गमछा लगाकर खुद को धूप से बचा रहे हैं।

असम-अरुणाचल में भारी बारिश, जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी से सड़कें बंद

पूर्वोत्तर के 7 राज्य अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश हुई। गुवाहाटी में रविवार रात हुई तेज बारिश के कारण हाथीगांव और अनिल नगर इलाकों में सड़कों पर 3 फीट तक पानी भर गया है। सड़कों पर खड़ी गाड़ियां डूब गईं। बारिश के कारण स्कूल बंद रखे गए हैं।

जम्मू और कश्मीर में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। ऊंचे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हुई और मैदानी इलाकों में बारिश हुई। बांदीपोरा की गुरेज घाटी के तुलेल इलाके में, गांदरबल के सोनमर्ग इलाके में जोजिला पास के दोनों ओर और शोपियां को पुंछ-राजौरी क्षेत्र से जोड़ने वाली मुगल रोड पर बर्फबारी हुई।

गुवाहाटी में 10 मिनट हुई तेज बारिश के बाद सड़कों पर ढाई से तीन फुट तक पानी भर गया।

गुवाहाटी में 10 मिनट हुई तेज बारिश के बाद सड़कों पर ढाई से तीन फुट तक पानी भर गया।

सोनमर्ग के ऊपरी इलाकों में रविवार को ताजा बर्फबारी हुई।

सोनमर्ग के ऊपरी इलाकों में रविवार को ताजा बर्फबारी हुई।

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में बारिश के बाद तापमान घट गया। सोमवार सुबह से ही कोहरा छाया है।

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में बारिश के बाद तापमान घट गया। सोमवार सुबह से ही कोहरा छाया है।

अगले 2 दिन मौसम

21 अप्रैल:

  • झारखंड, ओडिशा और राजस्थान में हीटवेव की स्थिति बन सकती है। कर्नाटक और तमिलनाडु में गर्म और उमस भरा मौसम रह सकता है।
  • अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश हो सकती है। छत्तीसगढ़, तेलंगाना, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में भी बिजली गिरने की आशंका है।
  • आंध्र प्रदेश, केरल, गोवा, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बिजली गिरने का अलर्ट है।

22 अप्रैल:

  • उत्तर-पश्चिम भारत में गर्मी का असर जारी रहेगा। झारखंड, ओडिशा और बिहार में भी गर्म और उमस भरा मौसम रहेगा।
  • तेलंगाना, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बिजली गिरने की संभावना है।

राजस्थान: कई शहरों में पारा 42 डिग्री पार, 6 जिलों में लू का अलर्ट

प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में पारा 40 डिग्री पार पहुंच गया है। रविवार को चूरू, चित्तौड़गढ़ और कोटा में दिन का तापमान 42 डिग्री से ऊपर रहा। 10 से ज्यादा शहरों में पारा 40 से 41 डिग्री के बीच रहा। सोमवार को जयपुर समेत 6 जिलों में हीटवेव का यलो अलर्ट है।

उत्तर प्रदेश: 26 जिलों में तापमान 40°C के पार पहुंचा, 10 जिलों में लू का अलर्ट

प्रदेश के 26 जिलों में तापमान 40°C के पार पहुंच गया है। हवा की रफ्तार कम होने से सोमवार को उमस बढ़ गई है। सड़कों पर सन्नाटा रहा। IMD के मुताबिक, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर में रातें भी गर्म रहेंगी। वाराणसी और प्रयागराज में 8वीं तक के स्कूलों की टाइमिंग बदली गई।

मध्य प्रदेश: जबलपुर में पारा 42.5 डिग्री, 3 साल का रिकॉर्ड टूटा, भोपाल, इंदौर-ग्वालियर भी तपे

रविवार को जबलपुर में अप्रैल की गर्मी का 3 साल का रिकॉर्ड टूट गया। यहां तापमान 42.5 डिग्री रहा, जो तीन साल में सबसे ज्यादा है। सोमवार को निवाड़ी, टीकमगढ़, पन्ना, कटनी, उमरिया, जबलपुर, मंडला और छतरपुर में हीटवेव यानी लू का अलर्ट है। यहां तापमान 44 डिग्री के पार जा सकता है।

बिहार: 9 जिलों में तापमान 40°C के पार, लू जैले हालात; कैमूर-गयाजी में पारा 42°C से ज्यादा

9 जिलों में तापमान 40°C के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले 3 दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। दक्षिणी और मध्य हिस्सों में अधिकतम तापमान 43 से 45°C तक जा सकता है। औरंगाबाद, कैमूर, बक्सर और रोहतास में हीट वेव की स्थिति बन सकती है।

पंजाब: बठिंडा में तापमान 41°C के पार, कल से चलेगी हीट वेव, रातें भी रहेंगी गर्म

मौसम विभाग ने राज्य में 21 से 23 अप्रैल तक हीट वेव चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ स्थानों पर रातें भी गर्म रहने की संभावना है। रविवार को सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 41.3 डिग्री और चंडीगढ़ में 39.3 डिग्री दर्ज किया गया।

हरियाणा: 42°C के साथ रोहतर सबसे गर्म, 7 दिनों में 4°Cतक बढ़ेगा तापमान

राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान रोहतक में 42.3°C दर्ज किया गया। सोमवार को सभी जिलों में मौसम गर्म रहने के आसार हैं। आने वाले 7 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 4°C तक की धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है।

ओडिशा: रात में भी लू चलेगी, 3 जिलों में अगले 4 दिन स्कूल बंद

ओडिशा के बड़े हिस्से में लू का कहर जारी है। 14 जगहों पर तापमान 40 डिग्री और उससे ज्यादा है। झारसुगुड़ा राज्य में सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 43.3 डिग्री दर्ज किया गया। खुर्दा, नयागढ़ और देवगढ़ जिलों के अधिकारियों ने गर्मी को देखते हुए 20 से 23 अप्रैल तक स्कूलों में छुट्टियों की घोषणा कर दी है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *