Breaking
Sat. May 16th, 2026

CM योगी ने इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास किया:केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी भी रहे साथ

  • सांसद रवि किशन कार पूल करके पहुंचे

गोरखपुर : गोरखपुर में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का आज यानी शनिवार को CM योगी और केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने शिलान्यास किया। समारोह से पहले केंद्रीय मंत्री ने गुरु गोरखनाथ के दर्शन पूजन किए।

वहीं समारोह में शामिल होने के लिए सांसद रवि किशन ने कार पूल करके पहुंचे। उनके के साथ केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान, कुशीनगर सांसद विजय दुबे भी रहे।

करीब 393 करोड़ रुपए की लागत वाले ताल नदोर में बनने वाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम CM योगी के ड्रीम प्रोजेक्ट्स में से एक है। यह स्टेडियम गोरखपुर मुख्यालय से 20km दूर वाराणसी हाईवे पर है।

इस संबंध में मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद प्रशासन की तरफ से ताल नदोर में उपलब्ध कराई गई जमीन पर 24 दिसंबर 2025 से निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।

औपचारिक शिलान्यास होने से पूर्व, सरकार की तरफ से जारी परियोजना लागत की प्रथम किस्त 63.39 करोड़ रुपए से काम आगे बढ़ रहा है। कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड एक (भवन) के अनुसार अब तक करीब 7 प्रतिशत काम हुआ है। स्टेडियम का निर्माण 23 दिसंबर 2027 तक पूरा कर लिया जाएगा।

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार सुबह गुरु गोरखनाथ के दर्शन किए।

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार सुबह गुरु गोरखनाथ के दर्शन किए।

ताल नदोर में बनने वाले इंटर नेशनल क्रिकेट स्टेडियम के बारे में बताते IAS सुहास एलवाई।

ताल नदोर में बनने वाले इंटर नेशनल क्रिकेट स्टेडियम के बारे में बताते IAS सुहास एलवाई।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने क्रिकेट स्टेडियम का बटन दबाकर शिलान्यास किया।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने क्रिकेट स्टेडियम का बटन दबाकर शिलान्यास किया।

CM योगी बोले- 500 खिलाड़ियों की नई भर्ती फिर से निकाली है

सीएम योगी ने कहा-अब तक हम लोग 534 से अधिक नौजवानों को नौकरी दे चुके हैं। सीधी भर्ती में ललित उपाध्याय, दीप्ति शर्मा, पारुल चौधरी, अर्जुन देशवाल, प्रवीण कुमार, राजकुमार पाल को सीधे डिप्टी एसपी का पद दिया है। विजय कुमार यादव और दिव्या काकरान को नायब तहसीलदार बनाया है। अर्जुन सिंह को यात्री एवं मालकर अधिकारी बनाया है। इन्होंने इंटरनेशनल पदक जीत हैं।

उन्होंने कहा- 500 खिलाड़ियों की नई भर्ती फिर से निकाली है। जिन्होंने इंटरनेशनल पद जीते हैं, उन्हें सीधी भर्ती के माध्यम से नियुक्ति पत्र मिलेगा। भारत ने 2036 के ओलंपिक के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है। प्रधानमंत्री भारत के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा भारत की जमीन पर दिखाने का अवसर प्रदान कर रहे हैं।

CM योगी बोले- जाति-क्षेत्र और भाषा के नाम पर बांटने वाले आपके हितैषी नहीं

CM योगी ने कहा- गोरखपुर-वाराणसी मार्ग आज से 10 साल पहले तक खराब था। वाराणसी जाने में 7 से 8 घंटे तक लगते थे। आज ढाई घंटे में पहुंच सकते हैं। विकास का कोई विकल्प नहीं हो सकता। जो लोग जाति, क्षेत्र व भाषा के नाम पर बांटते हैं, वे आपके हितैषी नहीं हो सकते।

याद करना जब भी इनके पास सत्ता आई है, उन लोगों ने सत्ता का दुरुपयोग अपने परिवार के लिए किया है। आपके हित के लिए उपयोग नहीं किया है। उन्होंने अपने परिवार, भ्रष्टाचार, अव्यवस्था, गुंडागर्दी के लिए करते रहे हैं। लेकिन डबल इंजन की सरकार आम जन के कल्याण के लिए, विकास परियोजनाओं एवं रोजगार के सृजन के लिए कार्य कर रही है।

CM योगी बोले- स्टेडियम में 30 हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता

CM योगी बोले- वाराणसी में बीसीसीआई की मदद से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बन रहा है। गोरखपुर में भी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का शिलान्यास होगा। इसकी क्षमता 30 हजार दर्शकों की होगी। 46 एकड़ में स्टेडियम बन रहा है।

60 एकड़ रिजर्व रखा है, जहां बेहतरीन स्पोर्ट्स कांप्लेक्स बनाएंगे। हॉकी, इनडोर स्टेडियम बनेगा। होटल, रेस्टोरेंट व मार्केट बनेगा। आज से 5 साल पहले तक यह क्षेत्र उपेक्षित पड़ा था। बंजर था। जिसकी मर्जी थी, कब्जा कर लेता था। अब कब्जामुक्त है।

सामने वेटरनरी कालेज का निर्माण हो रहा है। पशुधन के उपचार का माध्यम बनेगा। तमाम पशु चिकित्सक भी तैयार होंगे। वे प्रदेश व देश में अपनी सेवाएं दे पाएंगे। उस सेवा के लिए भी यह परिसर उपयोग में आ रहा है।

सरकार के पास जमीन होगी तो उसका उपयोग लोक कल्याण के लिए होगा। सरकार की जमीन पर कोई कब्जा कर लेगा तो वह अपने हिसाब से उसका दुरुपयोग करेगा।

मेरठ के स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का जल्द लोकार्पण होगा

सीएम योगी ने कहा- अब भारत का प्रतिभाग अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बढ़ा है और मेडल की संख्या भी बढ़ी है। प्रधानमंत्री का विजन के अनुरूप हमारा युवा अपने सामर्थ्य से उपलब्धि पा रहा है। इसलिए इंफ्रास्ट्रक्चर देना सरकार का कर्तव्य है। हम हर ब्लाक में मिनी स्टेडियम बना रहे हैं।

हर जिले में स्टेडियम बनाने का काम शुरू हुआ है। हर मंडल में एक स्पोर्ट्स कॉलेज बने, इस दिशा में भी काम चल रहा है। पहला विश्वविद्यालय भी मेरठ में बनकर तैयार है। जल्द लोकार्पण होगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *