Breaking
Thu. May 21st, 2026

कॉकरोच जनता पार्टी के X अकाउंट पर रोक:इंस्टाग्राम पर 6 दिन में 1.26 करोड़ फॉलोअर्स हुए, यह भाजपा के फॉलोअर्स से डेढ़ गुना

CJI सूर्यकांत के कॉकरोच वाले बयान के विरोध में बनी कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के एक्स अकाउंट पर गुरुवार को रोक लगा दी गई है। फाउंडर अभिजीत दीपके ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए इस रोक की जानकारी दी। इससे पहले X पर 12 बजे तक पार्टी के करीब 1 लाख 93 हजार फॉलोअर्स थे।

CJP के सिर्फ X और इंस्टाग्राम पर ही अकाउंट हैं। इसका इंस्टाग्राम अकाउंट एक्टिव है। इस पर गुरुवार दोपहर एक बजे तक सवा करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं। देश के दो सबसे बड़े राजनीतिक दलों से तुलना करें तो इंस्टाग्राम पर भाजपा के 87 लाख और कांग्रेस के 1.33 करोड़ फॉलोअर्स हैं।

अभिजीत ने कहा- जैसा सोचा था, वैसा ही हुआ

अभिजीत ने पार्टी का एक्स अकाउंट बैन का स्क्रीनशॉट शेयर किया।

अभिजीत ने पार्टी का एक्स अकाउंट बैन का स्क्रीनशॉट शेयर किया।

अभिजीत ने पार्टी का लोगो भी जारी किया

कॉकरोच जनता पार्टी का नारा है- ‘सेक्युलर, सोशलिस्ट, डेमोक्रेटिक, लेजी।’ इसका लोगो भी बनाया गया था।

15 मई को कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि CJI सूर्यकांत ने एक मामले की सुनवाई के दौरान कुछ बेरोजगार युवाओं की तुलना कॉकरोच से की थी। CJI ने एक दिन बाद ही कहा कि उन्होंने ऐसा नहीं कहा। इसी के बाद यह पार्टी बनाई गई थी।

कॉकरोच जनता पार्टी का लोगो।

कॉकरोच जनता पार्टी का लोगो।

पार्टी की सदस्यता के लिए 4 योग्यताएं

  • पहली- बेरोजगारी।
  • दूसरी- आलसी होना यानी डले रहो, पड़े रहो।
  • तीसरी- ऑनलाइन रहने की लत।
  • चौथी- प्रोफेशनली भड़ास निकालने की क्षमता।

मैनिफेस्टो जारी

  • अगर CJP यानी कॉकरोच जनता पार्टी सरकार में आती है तो रिटायरमेंट के बाद किसी भी CJI को राज्यसभा जाने का रिवॉर्ड नहीं मिलेगा।
  • अगर कोई वैध वोट डिलीट किया जाएगा, तो मुख्य चुनाव आयुक्त को UAPA में गिरफ्तार किया जाएगा क्योंकि किसी के वोटिंग का अधिकार छीनना आतंकवाद से कम नहीं।
  • महिलाओं के लिए 50% का आरक्षण होगा, न कि 33%. इसके लिए सांसदों की संख्या भी नहीं बढ़ाई जाएगी। कैबिनेट में भी महिलाओं के लिए 50% आरक्षण होगा।
  • अंबानी और अडाणी के सभी मीडिया संस्थानों के लाइसेंस रद्द किए जाएंगे, ताकि वास्तव में स्वतंत्र मीडिया को जगह मिल सके। गोदी मीडिया एंकरों के बैंक अकाउंट्स की जांच कराई जाएगी।
  • अगर कोई विधायक या सांसद दलबदल कर दूसरी पार्टी में जाता है तो उसके चुनाव लड़ने पर पाबंदी लगाई जाएगी। उसे अगले 20 साल तक किसी भी पब्लिक ऑफिस में पद नहीं दिया जाएगा।

अभिजीत AAP में काम कर चुके, बताया कैसे आया आइडिया

अभिजीत दीपके बॉस्टन यूनिवर्सिटी में पब्लिक रिलेशन की मास्टर डिग्री कर रहे हैं।

अभिजीत दीपके बॉस्टन यूनिवर्सिटी में पब्लिक रिलेशन की मास्टर डिग्री कर रहे हैं।

अभिजीत अमेरिका की बॉस्टन यूनिवर्सिटी में पब्लिक रिलेशन की मास्टर डिग्री कर रहे हैं। वो 2020 से 2023 तक आम आदमी पार्टी (AAP) की सोशल मीडिया टीम में वॉलंटियर भी रह चुके हैं।

उन्होंने BBC को बताया, ‘मैं X पर CJI का बयान देख रहा था, जहां पर वो सिस्टम की आलोचना करने और राय देने के लिए देश के युवाओं की तुलना कॉकरोच और परजीवियों से कर रहे थे।

सोशल मीडिया पर मैंने इस पर अपनी राय दी। मैंने पूछा कि सब कॉकरोच एक साथ आ जाएं तो क्या होगा। मुझे Gen Z और 25 साल तक के युवाओं के कमाल के जवाब मिले। उन्होंने कहा कि हमें साथ आना चाहिए और एक प्लेटफॉर्म बनाना चाहिए। फिर क्या था मैंने CJP बना ली।

कॉकरोच ड्रेस में सफाई अभियान

दिल्ली में कुछ लोग कॉकरोच की पोशाक पहनकर यमुना किनारे सफाई करते नजर आए। समर्थकों का कहना है कि यह आंदोलन फिलहाल चुनाव लड़ने से ज्यादा युवाओं के बीच राजनीतिक जागरूकता फैलाने पर केंद्रित है।

लोग कॉकरोच की पोशाक पहनकर यमुना किनारे सफाई करते नजर आए।

लोग कॉकरोच की पोशाक पहनकर यमुना किनारे सफाई करते नजर आए।

क्यों युवाओं को पसंद आ रही ‘कॉकरोच जनता पार्टी’

भारत में बढ़ती बेरोजगारी के बीच सोशल मीडिया पर वायरल हुई ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ युवाओं के गुस्से का प्रतीक बनती जा रही है। पेपर लीक, भर्ती में देरी और सीमित सरकारी नौकरियों के कारण छात्र और नौकरी की तैयारी कर रहे युवा पहले से ही नाराज हैं।

16 मई को CJI ने कॉकरोच वाले बयान पर सफाई दी

चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने शनिवार को अपनी पैरासाइट और कॉकरोच वाली टिप्पणी पर सफाई दी। उन्होनें कहा, ‘मेरी टिप्पणी खास तौर पर उन लोगों के लिए थी, जो फर्जी और नकली डिग्रियों के सहारे वकालत जैसे पेशों में आ गए हैं। मीडिया, सोशल मीडिया और दूसरे सम्मानित पेशों में भी ऐसे लोग घुस आए हैं। वे परजीवियों जैसे हैं।’

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *