Breaking
Fri. May 22nd, 2026

10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव की तारीख जारी, ECI ने जारी किया शेड्यूल, किस राज्य की कितनी सीटें?

भारत निर्वाचन आयोग ने जून-जुलाई 2026 में रिटायर हो रहे 24 राज्यसभा सदस्यों की सीटों को भरने के लिए द्विवार्षिक चुनाव का ऐलान किया है। दस राज्यों से निर्वाचित राज्यसभा के 24 सदस्यों का कार्यकाल जून-जुलाई 2026 में समाप्त होने वाला है। अब आयोग ने इन 24 सीटों के लिए राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव कराने का फैसला किया है। चुनाव आयोग के मुताबिक, 10 राज्यों की इन सीटों पर मतदान 18 जून 2026, गुरुवार को होगा।

राज्यसभा चुनाव का शेड्यूल

नामांकन की आखिरी तारीख8 जून 2026, सोमवार
नामांकन की जांच 9 जून 2026, मंगलवार
नाम वापस लेने की अंतिम तारीख11 जून 2026, गुरुवार
मतदान की तारीख 18 जून 2026, गुरुवार 
मतदान का समय सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक
मतगणना 18 जून 2026, शाम 5 बजे
चुनाव पूरा होने की तारीख20 जून 2026, शनिवार
  

यहां देखें चुनाव से जुड़ी सभी जानकारी

नंबरराज्यकौन रिटायर हो रहे?रिटायरमेंट की तारीख
1.आंध्र प्रदेशअयोध्या रामी रेड्डी अल्ला21.06.2026
2. नथवाणी परिमल21.06.2026
3. पिल्ली सुभाषचंद्र बोस21.06.2026
4. सना सतीश बाबू21.06.2026
5.गुजरातरामभाई हरजीभाई मोकारिया21.06.2026
6. अमीन नरहरि हीराभाई21.06.2026
7. गोहिल शक्तिसिंहजी हरिचंद्रसिंहजी21.06.2026
8. रमिला बेचरभाई बारा21.06.2026
9.झारखंडदीपक प्रकाश21.06.2026
10. शिबु सोरेन (04.08.2025 से रिक्त)21.06.2026
11.मध्य प्रदेशजॉर्ज कुरियन21.06.2026
12. दिग्विजय सिंह21.06.2026
13. सुमेर सिंह सोलंकी21.06.2026
14.मणिपुरमहाराजा सनजाओबा लेइशेम्बा21.06.2026
15.मेघालयवानवेरोय खारलुखी21.06.2026
16.राजस्थाननीरज दांगी21.06.2026
17. राजेंद्र गहलोत21.06.2026
18. रवनीत सिंह21.06.2026
19.अरुणाचल प्रदेशनबाम रेबिया23.06.2026
20.कर्नाटकनारायण कोरगप्पा25.06.2026
21. इरन्ना कडाडी25.06.2026
22. एच.डी. देवगौड़ा25.06.2026
23. मल्लिकार्जुन खरगे25.06.2026
24मिजोरमके. वनलालवेना19.07.2026

दो सीटों पर होंगे उपचुनाव

दूसरी ओर चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और तमिलनाडु की 2 राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीख भी जारी कर दी है। ECI ने किया ऐलान किया है कि महाराष्ट्र और तमिलनाडु की 2 राज्यसभा सीटों के लिए 19 जून को चुनाव होंगे। 

उपचुनाव का पूरा शेड्यूल  

  • अधिसूचना: 2 जून 2026, सोमवार
  • नामांकन की आखिरी तारीख: 9 जून 2026, सोमवार  
  • नामांकन जांच: 10 जून 2026, मंगलवार
  • नाम वापसी: 12 जून 2026, गुरुवार
  • -मतदान: 19 जून 2026, शुक्रवार, सुबह 9 से शाम 4 बजे
  • मतगणना: 19 जून 2026, शाम 5 बजे

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *