Breaking
Sat. May 30th, 2026

यूपी में 30 जिलों के BSA बदले:बेटे को 60% लाने पर शाबाशी देने वाले राकेश सिंह आगरा भेजे गए; दीपा भाटी को पहली बार कमान

उत्तर प्रदेश : यूपी में सीतापुर और अंबेडकरनगर समेत 30 जिलों के BSA (बेसिक शिक्षा अधिकारी) बदल दिए गए हैं। साथ ही 18 जिलों में डायट प्राचार्य और वरिष्ठ प्रवक्ता का भी तबादला कर दिया गया है।

अलीगढ़ के बीएसए राकेश सिंह को आगरा भेजा गया है। राकेश सिंह ने सभी शिक्षकों को अजीबोगरीब निर्देश दिया था कि स्कूलों से निकलकर सरकारी शिक्षक अब सड़कों पर आवारा कुत्तों की गिनती करेंगे। सरकारी शिक्षक डॉग ट्रैकर के रूप में काम करेंगे। शिक्षकों को इस काम के लिए अलग मेहनताना भी नहीं मिलेगा।

वहीं, भूपेंद्र सिंह वाराणसी के नए BSA (बेसिक शिक्षा अधिकारी) होंगे। वाराणसी के बीएसए अनुराग श्रीवास्तव को अभी वेटिंग में रखा गया है। यहां उनका कार्यकाल करीब 8 महीने ही रहा।

आगरा में सूचना के अधिकार अधिनियम (आरटीआई) में सूचना नहीं देना जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जितेंद्र गोंड को भारी पड़ गया। मार्च-2023 में ममता वलेचा की ओर से मांगी गई सूचना को उपलब्ध न कराने का दोषी मानते हुए राज्य सूचना आयुक्त अजय कुमार उप्रेती ने 250 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से 25,000 रुपए का अर्थदंड लगाया था। अब जितेंद्र को झांसी का बीएसए बनाकर भेजा गया है।

लिस्ट

अधिकारी का नामवर्तमान पदनाम व तैनातीनई तैनाती
संतोष कुमारप्रधानाचार्य, ड्रमण्ड राजकीय इ०का०, पीलीभीतजिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, शामली
राकेश सिंहजिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, अलीगढ़जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, आगरा
अनिल कुमारविधि अधिकारी, शिक्षा निदेशालय (बेसिक), लखनऊजिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, फिरोजाबाद
आलोक सिंहजिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, हमीरपुरजिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, अलीगढ़
रणवीर सिंहजिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, ललितपुरजिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, हाथरस
अनुपम अवस्थीवरिष्ठ प्रवक्ता, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, फर्रूखाबादजिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, एटा
नवीन कुमारवरिष्ठ प्रवक्ता, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, बाराबंकीजिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बदायूं
जय शंकर श्रीवास्तवप्रभारी सहायक शिक्षा निदेशक (खेल), माध्यमिक शिक्षाजिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, शाहजहांपुर
वीरेन्द्र कुमार सिंहजिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बदायूंजिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बुलन्दशहर
दीपा भाटीराजकीय बालिका इ०का०, होशियारपुर, नोएडा, गौतमबुद्धनगरजिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, हापुड़
देवव्रत सिंहउप सचिव, मा०शि०प०, उ०प्र०, प्रयागराजजिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, प्रतापगढ़
प्रिंसी मौर्यासहायक उप शिक्षा निदेशक, एस०सी०ई०आर०टी०, उ०प्र०, लखनऊजिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, फतेहपुर
भूपेन्द्र सिंहजिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, प्रतापगढ़जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, वाराणसी
समीरप्रवक्ता, आई०ए०एस०ई०, उ०प्र०, प्रयागराजजिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जौनपुर
गोरखनाथ पटेलजिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जौनपुरजिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सीतापुर
राम जियावन मौर्यजिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, कुशीनगरजिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, देवरिया
अनिल कुमार सिंहवरिष्ठ प्रवक्ता, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, देवरियाजिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, कुशीनगर
अमित सिंहसहायक उप शिक्षा निदेशक, एस०सी०ई०आर०टी०, उ०प्र०, लखनऊजिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, मुरादाबाद
हरिओम सिंहवरिष्ठ प्रवक्ता, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, बागपतजिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, कानपुर नगर
आशीष कुमार पाण्डेयजिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, फिरोजाबादजिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, कानपुर देहात
रत्नेश कुमारप्रधानाचार्य, राजकीय इण्टर कालेज, रायबरेलीजिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, ललितपुर
पूनम मिश्राउप सचिव, मा०शि०प०, क्षेत्रीय कार्यालय, प्रयागराजजिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, अम्बेडकरनगर
विकास चौधरीवरिष्ठ प्रवक्ता, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, भदोहीजिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जालौन
पूनमप्रधानाचार्य, राजकीय बालिका इ०का०, बाराबंकीजिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, कन्नौज
मुकेश खरवारसांख्यिकी अधिकारी, शिक्षा निदेशालय, उ०प्र०, प्रयागराजजिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, हमीरपुर
जितेन्द्र कुमार गौड़जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, आगराजिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, झांसी
रंजना शुक्लाप्रधानाचार्य, राजकीय बालिका इ०का०, राबर्ट्सगंज, सोनभद्रजिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, चित्रकूट
विकास चन्द्र श्रीवास्तवप्रधानाचार्य, पं० दीन दयाल उपाध्याय राजकीय इं०का० गोठवा रूदौली, बस्तीजिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बलरामपुर
सुरजीत सिंहजिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, कानपुर नगरजिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, महाराजगंज
विकास कुमार सिंहप्रधानाचार्य, राजकीय इ०का०, त्योरी, गाजियाबादजिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, मैनपुरी

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *