मथुरा : मथुरा में 7 साल की बच्ची के साथ युवक ने श्मशान में रेप किया। हालत बिगड़ने पर बच्ची को वहीं छोड़कर फरार हो गया। बच्ची मां के साथ सो रही थी। आरोपी खिड़की तोड़कर घर के अंदर घुसा। बच्ची का मुंह दबाने के बाद उसे लेकर भाग गया।
घरवाले उसे खोजते हुए श्मशान पहुंचे तो बच्ची लहूलुहान हालत में मिली। उसने बताया कि गांव के ही रहने वाले युवक ने उसके साथ गलत काम किया। घरवालों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटना थाना कोसी क्षेत्र की बुधवार रात की है।

बच्ची मां के पास सो रही थी, तभी आरोपी उसे उठा ले गया।
थाना कोसी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ड्राइवर है। वह किराए पर टैक्सी चलाता है। बुधवार रात उसकी बेटी (7 साल) अपनी मां के साथ चारपाई पर सो रही थी। दूसरे कमरे में उसके पिता और अन्य भाई बहन सो रहे थे। आधी रात को आरोपी राहुल खिड़की तोड़कर घर के अंदर घुस आया।
इसके बाद उसने घर का मेन गेट खोला। फिर मां के पास सो रही बच्ची को गोद में उठा लिया। वह शोर न मचा पाए, इसलिए उसका मुंह दबा दिया। आरोपी बच्ची को घर से करीब 500 मीटर दूर श्मशान स्थल पर ले गया। यहां बच्ची के साथ रेप किया। पीड़िता ने शोर मचाया तो आरोपी ने उसका मुंह दबा दिया। इससे बच्ची की हालत बेसुध हो गई।

मां ने बताया कि बेटी बेसुध अवस्था में श्मशान में पड़ी मिली।
सुबह 4 बजे मां की नींद खुली, बेटी गायब थी
बच्ची की हालत बिगड़ने पर आरोपी उसे छोड़कर भाग गया। इससे पहले गुरुवार सुबह करीब 4 बजे बच्ची की मां की नींद खुली। उन्होंने देखा तो बेटी गायब थी। उसने पूरा घर खोज डाला। लेकिन बेटी कहीं नहीं मिली। मां ने इसकी जानकारी पिता और बाकी परिवार वालों को दी।
परिवार के लोग बेटी को खोजते हुए गांव के बाहर खेतों की ओर गए। करीब एक घंटे बाद वह लोग खोजते-खोजते गांव के श्मशान पहुंचे। यहां पर बच्ची लहूलुहान हालत में पड़ी मिली। उसने मां को बताया कि गांव का ही रहने वाला राहुल उसे उठाकर ले गया था।

पिता ने बताया कि बेटी के साथ हुए गलत काम की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
बच्ची ने बताया कि राहुल ने उसके साथ गंदा काम किया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। बच्ची के घरवाले उसे लेकर थाने पहुंचे। पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर उसे मेडिकल के लिए भेज दिया।
सीओ छाता भूषण वर्मा ने बताया पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है। पुलिस ने 30 साल के आरोपी राहुल को पकड़ लिया है। उस पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

