Breaking
Sun. Jun 7th, 2026

‘उसने कभी हार नहीं मानी’, सूर्यकुमार यादव की कप्तानी जाने पर बोले रोहित शर्मा

दैनिक उजाला, स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय T20 टीम की कप्तानी में बदलाव के बीच अब पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने सूर्यकुमार यादव को लेकर बड़ा बयान दिया है। रोहित ने साफ कहा कि सूर्यकुमार ने अपने करियर में कभी हार नहीं मानी और यही जज्बा उन्हें यहां तक लेकर आया। रोहित ने टीम इंडिया के नए T20I कप्तान बनाए जाने पर श्रेयस अय्यर की भी जमकर तारीफ की।

सूर्या ने कभी हार नहीं मानी

रोहित शर्मा ने सूर्यकुमार यादव के संघर्ष को याद करते हुए कहा कि भारतीय टीम तक पहुंचने का उनका सफर बिल्कुल आसान नहीं था। उन्होंने कहा कि सूर्या ने 30-31 साल की उम्र में भारत के लिए डेब्यू किया, जो दिखाता है कि उन्होंने कभी उम्मीद नहीं छोड़ी। रोहित ने कहा कि सूर्या के लिए कुछ भी आसान नहीं रहा। अगर वह गलत नहीं हैं, तो उसने 30 या 31 साल की उम्र में भारत के लिए डेब्यू किया था। इसका मतलब है कि उसने कभी हार नहीं मानी। वह हमेशा मुकाबले में बने रहना चाहता था और जब मौका मिला तो उसने उसे दोनों हाथों से उसे पकड़ लिया।

अय्यर के अनुभव का टीम को मिलेगा फायदा

रोहित ने सूर्यकुमार की कप्तानी की भी सराहना की। उनकी कप्तानी में भारत ने इस साल रिकॉर्ड तीसरी बार T20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। हालांकि, इसके बाद भारतीय टीम ने T20 फॉर्मेट में नई शुरुआत करते हुए श्रेयस अय्यर को कप्तानी सौंप दी। वहीं, सूर्यकुमार को कप्तानी से नहीं बल्कि टीम से भी बाहर कर दिया गया। श्रेयस अय्यर को लेकर रोहित शर्मा ने कहा कि IPL में उनकी कप्तानी का अनुभव भारतीय टीम के लिए काफी काम आने वाला है। श्रेयस ने 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स को IPL चैंपियन बनाया था, जबकि 2025 में पंजाब किंग्स को फाइनल तक पहुंचाया।

रोहित ने मुंबई क्रिकेट की संस्कृति पर बात करते हुए कहा कि यहां किसी खिलाड़ी को कुछ भी आसानी से नहीं मिलता। कप्तानी भी सम्मान और मेहनत से हासिल करनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि मुंबई के लिए खेलना आपको बहुत कुछ सिखाता है। यहां कुछ भी आसानी से नहीं मिलता। कप्तानी भी ऐसी चीज है जिसे आपको कमाना पड़ता है। लोगों का सम्मान जीतना पड़ता है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *