Breaking
Tue. Jun 16th, 2026

कहां पहुंची आपकी ई-बस? अब रियल टाइम लोकेशन ट्रैक करो, नोएडा में इन 5 रूटों पर दौड़ने लगीं 100 इलेक्ट्रिक बसें

  • इलेक्ट्रिक बसें चलने से नोएडा, ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोगों को बहुत बड़ी राहत मिली है, इन बसों के शुरू होने से न केवल बेहतर और सस्ती यात्रा सुविधा मिलेगी, बल्कि प्राइवेट कैब और ऑटो पर निर्भरता भी कम होगी

नोएडा : नोएडा में 15 जून से 100 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू हो गया है। पहली बार नोएडा-ग्रेटर नोएडा में इंटरसिटी इलेक्ट्रिक बस सेवा की शुरुआत हुई है। नोएडा अथॉरिटी और यूपी परिवहन निगम मिलकर इन बसों का संचालन कर रहे हैं। बसें चलने से नोएडा, ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोगों को बहुत राहत मिली है। इसका सबसे ज्यादा फायदा नौकरीपेशा लोगों, छात्रों और दैनिक यात्रियों को मिलेगा।

15 मिनट में एक बस

बता दें कि 12 जून सीएम योगी आदित्यनाथ ने इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। जिसके बाद सोमवार यानी 15 जून से नोएडा, ग्रेटर नोएडा एवं यमुना प्राधिकरण क्षेत्रों में 100 ई-बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है। ये सभी बसें लगभग 15 मिनट के अन्तराल पर संचालित की जा रही हैं।

रियल टाइम लोकेशन ट्रैकिंग की सुविधा

नोएडा अथॉरिटी की अगुवाई में शुरू हुई ई-बस सेवा की रियल टाइम लोकेशन भी ट्रैक की जाएगी। ताकि यह पता रहे कि बस कहां है और यात्रियों को समय पर क्यों नहीं मिल रही है। 

क्या है बसों का रूट?

नोएडा अथॉरिटी ने मामूली संशोधन के बाद नए सिरे से ई-बसों के रूट जारी किए है। 

क्र. सं.प्रारंभ बिंदुवायाअंतिम बिंदु
रूट नं. 1बॉटेनिकल गार्डनगोल्फ कोर्स, सिटी सेंटर, होशियारपुर, सैक्टर-51, पर्थला, गौर चौक, ग्रेटर नोएडा वेस्ट (एक मूर्ति गोलचक्कर), सूरजपुर कलेक्ट्रेटपरीचौक (ग्रेटर नोएडा)
रूट नं. 2बॉटेनिकल गार्डनसेक्टर-44 छलेरा, एमिटी स्कूल, एक्सप्रेसवें 0 चैनेज, परी चौक, गलगोटिया यूनिवर्सिटी, दनकौर, रबुपुराजेवर एयरपोर्ट
रूट नं. 3बॉटेनिकल गार्डनसेक्टर-37 अण्डरपास से छलेंरा, अगाहपुर, बरौला, सेक्टर-50 मेट्रो स्टेशन, सेक्टर-75 मेट्रो स्टेशन, सेक्टर-50 मेट्रो स्टेशन, सेक्टर-75 नॉर्थआई चौक, सेक्टर-116, सेक्टर-78, सैमसंग फेस-2, फूलमंडी, कुलेसरा, सूरजपुरकलेक्ट्रेट (सूरजपुर)
रूट नं. 4बॉटेनिकल गार्डनगोल्फ कोर्स, सिटी सेंटर, सेक्टर-52, साईमन्दिर सैक्टर-61, सेक्टर-62, प्रताप विहार गाजियाबाद, RRTS स्टेशन गाजियाबादनया बस अड्डा गाजियाबाद
रूट नं. 5बॉटेनिकल गार्डनसेक्टर-16, नोएडा प्रवेश गेट सैक्टर-14ए, अक्षरधाम, कौशाम्बीआनन्द विहार बस स्टेशन

कितना है किराया?

ये सभी बसें इलेक्ट्रिक हैं, जिससे कि किसी भी तरह का प्रदूषण नहीं होगा। आम जनता, नौकरीपेशा लोगों और छात्रों की सुविधा के लिए यात्रा को किफायती रखते हुए किराया मात्र 20 रुपये, 30 रुपये और अधिकतम 50 रुपये निर्धारित किया गया है। बस पूरी तरह से एयर कंडीशनर (AC) है और सुरक्षा की दृष्टि से बस में चार सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। अधिकारियों ने कहा है कि मांग के आधार पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *