Breaking
Thu. Jun 18th, 2026

ट्रेन में किन्नरों ने कपड़े उतारकर किया डांस:बिलासपुर में यात्रियों से बदसलूकी-उगाही, राजा-रजिया ग्रुप में विवाद, थाने में भी हंगामा

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों में किन्नरों ने यात्रियों से बदसलूकी की और उनसे जबरन पैसे मांगे। वहीं, ट्रेन में कुछ किन्नरों के कपड़े उतारकर अश्लील हरकतें करते हुए डांस करने का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो वायरल होने के बाद रजिया किन्नर और राजा किन्नर के दो गुट आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसके बाद दोनों गुट थाने पहुंच गए, जहां काफी देर तक हंगामा चलता रहा। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है।

किन्नरों ने ट्रेन में जमकर हंगामा मचाया।

किन्नरों ने ट्रेन में जमकर हंगामा मचाया।

पैसे नहीं देने पर किन्नरों ने यात्रियों के साथ बदसलूकी की ।

पैसे नहीं देने पर किन्नरों ने यात्रियों के साथ बदसलूकी की ।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक बिलासपुर में किन्नर समुदाय के दो गुटों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। दोनों पक्ष एक-दूसरे के खिलाफ वीडियो और अन्य सामग्री सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। इसी वजह से तनाव बढ़ता जा रहा है।

बताया जा रहा है कि एक दिन पहले राजा किन्नर और रजिया किन्नर के गुट के बीच विवाद हुआ था। इस दौरान राजा किन्नर के समर्थकों ने रजिया किन्नर के चेलों के साथ मारपीट की थी।

दोनों ग्रुप ट्रेनों में मांगते हैं पैसे

राजा और रजिया अलग-अलग किन्नर ग्रुप के लीडर हैं। राजा किन्नर के चेले कोटा-पेंड्रा रोड रूट की ट्रेनों में घूमकर यात्रियों से पैसे मांगते हैं। वहीं रजिया किन्नर के चेले बिलासपुर, बिल्हा, रायपुर और रायगढ़ रूट की ट्रेनों में यात्रियों से पैसे मांगते हैं।

वीजियो वायरल होने के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे।

वीजियो वायरल होने के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे।

ट्रेन में आपत्तिजनक हरकतों का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ किन्नर ट्रेन के कोच के अंदर यात्रियों के बीच आपत्तिजनक तरीके से डांस करते नजर आ रहे हैं। आरोप है कि पैसे नहीं देने पर यात्रियों के साथ बदसलूकी भी की गई।

किन्नर पूजा बोली- 4 महीने पुराना वीडियो

वायरल वीडियो में नजर आ रही एक किन्नर का नाम पूजा बताया जा रहा है। वीडियो को लेकर पूजा ने सफाई देते हुए कहा कि यह करीब 4 महीने पुराना वीडियो है। हाल ही में हुए विवाद के बाद बदनाम करने के लिए इस वीडियो को सोशल मीडिया पर फिर से वायरल किया जा रहा है।

पूजा ने कहा कि मामले को गलत तरीके से दिखाया जा रहा है और इसके पीछे आपसी विवाद की वजह है।

थाने पहुंचे दोनों पक्षों में समझौता हो गया, लेकिन पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।

थाने पहुंचे दोनों पक्षों में समझौता हो गया, लेकिन पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।

थाने में भिड़े किन्नर गुटों के मुखिया

बताया जा रहा है कि ट्रेनों में पैसे मांगने के क्षेत्र और दबदबे को लेकर राजा किन्नर और रजिया किन्नर के गुटों के बीच विवाद बढ़ गया है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई। बुधवार को शिकायत लेकर दोनों गुटों के मुखिया राजा किन्नर और रजिया किन्नर अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंचे थे।

लेकिन वहां भी विवाद खत्म नहीं हुआ। दोनों पक्ष थाने के अंदर एक-दूसरे पर आरोप लगाने लगे और अपने-अपने चेलों का पक्ष रखने लगे। देखते ही देखते बहस बढ़ गई और थाने में हंगामे जैसी स्थिति बन गई।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि इतना हंगामा होने के बाद भी पुलिस स्थिति नहीं संभाल सकी। घटना के समय थाना प्रभारी भी थाने में मौजूद थे। पुलिसकर्मी दोनों पक्षों की हरकतें देखते रहे, लेकिन उन्हें रोक नहीं सके। हालांकि, बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *