Breaking
Mon. Jun 22nd, 2026

FIR न दर्ज होने पर थाने में छात्रा का हंगामा:वीडियो बनाकर कहा- अकेली आई तो क्या रिपोर्ट नहीं लिखोगे, इंस्पेक्टर ने कहा- इससे क्या मैं डर जाऊंगा

प्रयागराज : प्रयागराज के कैंट थाने में एफआईआर दर्ज न करने से नाराज छात्रा ने थाने में जमकर हंगाामा किया। उसने थाने में ही वीडियो बनाया। जिसमें वह यह कहते सुनाई पड़ रही है कि अकेली आई हूं तो क्या रिपोर्ट नहीं दर्ज करोगे।

इस दौरान उसकी थाने के इंस्पेक्टर से जमकर नोकझोंक भी हुई। इंस्पेक्टर ने कहा- वीडियो बनाओगी तो मैं डर जाऊंगा क्या? फिलहाल हंगामे के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामला शादी का झांसा देकर शोषण करने का है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली 24 साल की युवती नीट एस्पिरेंट है। उसका आरोप है कि राजापुर, कैंट के रहने वाले युवक सौरभ यादव ने शादी का झांसा देकर उसका शोषण किया और बाद में मुकर गया। इसकी शिकायत वह चार दिन पहले कैंट थाने लेकर गई तो उसे राजापुर चौकी भेज दिया गया।

वहां दो दिन तक टालमटोल करने के बाद फिर थाने जाने को कहा गया। सोमवार को वह थाने पहुंची तो उसे धूप में बैठा दिया गया। तीन घंटे तक वह इंस्पेक्टर का इंतजार करती रही। पूछने पर पुलिसकर्मी कहते रहे कि इंस्पेक्टर खाना खा रहे हैं।

थाने में आधे घंटे तक जमकर हंगामा हुआ।

थाने में आधे घंटे तक जमकर हंगामा हुआ।

आरोप है कि तीन घंटे बाद इंस्पेक्टर बाहर निकले तो उन्होंने ठहरकर उसकी बात भी नहीं सुनी। चलते-चलते ही उसने अपनी बात कही तो उसे ही डांटने लगे। आरोप है कि उसे आवारा कहा और यह भी कहा कि अकेली चली आती हो।

इसके बाद वह थाने में ही वीडियो बनाने लगी। इस पर इंस्पेक्टर ने उसे खरीखोटी सुनाई। साथ ही वहां मौजूद महिला पुलिसकर्मियों से मोबाइल छीनने को भी कहा। इस दौरान उसकी इंस्पेक्टर से जमकर नोकझोंक हुई।

इंस्पेक्टर बोले- वीडियो बनाओगी तो मैं डर जाऊंगा क्या?

इस पूरी घटना का वीडियो युवती ने खुद अपने इंस्टाग्राम आईडी से पोस्ट किया है। इसमें कैंट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अमरनाथ राय और युवती के बीच नोकझोंक होते दिखाई दे रही है। इंस्पेक्टर वीडियो बनाने पर युवती पर नाराज होते नजर आते हैं।

युवती यह कहती सुनाई पड़ती है कि कार्रवाई नहीं करोगे तो वीडियो बनाऊंगी ही। साथ ही इसे लेकर पुलिस कमिश्नर को भी दिखाऊंगी। इस दौरान इंस्पेक्टर यह भी कहते दिखाई देते हैं कि वीडियो बनाओगी तो मैं डर जाऊंगा क्या?

छात्रा ने वीडियो बनाकर पोस्ट किया है। जिसमें उसने आरोप लगाया है।

छात्रा ने वीडियो बनाकर पोस्ट किया है। जिसमें उसने आरोप लगाया है।

आखिरकार दर्ज हुई एफआईआर

थाने में करीब आधे घंटे तक हंगामा होने के बाद आखिरकार पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर FIR दर्ज की। साथ ही आरोपी की तलाश में एक टीम उसके मूल निवास जनपद महोबा भी दबिश के लिए रवाना हो गई।

आरोपी प्रतियोगी परीक्षा की करता है तैयारी

आरोपी सौरभ यादव प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करता है। राजापुर में किराए के मकान में रहता है। युवती का उससे संपर्क हुआ और वह उसके कमरे पर आने जाने लगी। करीब दो साल से दोनों एक-दूसरे के संपर्क में थे।

थाना प्रभारी अमरनाथ राय ने कहा कि युवती की शिकायत प्राप्त हुई थी और उसकी जांच की जा रही थी। उनके अनुसार, युवती थाने पहुंचकर वीडियो बनाने लगी थी, जिस पर उसे शांत रहने के लिए कहा गया। उन्होंने दुर्व्यवहार और अपमानजनक टिप्पणी किए जाने के आरोपों से इनकार किया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *