Breaking
Tue. Jun 23rd, 2026

मुख्यमंत्री योगी का सख्त रुख, मथुरा में चकरोड अतिक्रमण पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा में चकरोड पर कब्जे की शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज होकर डीएम से जवाब तलब किया

लखनऊ : मथुरा में चकरोड पर कब्जे की शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डीएम से जवाब तलब किया। उन्हें मौके पर जाकर कब्जा हटाने और आरोपितों पर एफआइआर कराने का आदेश दिया है।

सोमवार को पांच कालिदास मार्ग स्थित जनता दर्शन हाल में मथुरा से आये एक वृद्ध ने बताया कि गांव की चकरोड पर अतिक्रमण कर लिया गया है। स्थानीय स्तर पर शिकायत की गयी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। जिस पर मुख्यमंत्री ने डीएम को स्वयं मौके पर जाने का निर्देश दिया।

सीएम ने कहा कि अतिक्रमण की शिकायत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारी, प्रशासन, पुलिस, नगर निगम, विकास प्राधिकरण समेत जिम्मेदार संस्थाएं नियमित रूप से अतिक्रमण हटायें और निगरानी करते रहें।

मुख्यमंत्री विभिन्न जिलों से आये प्रत्येक फरियादी से एक-एक कर मिले। प्रार्थना पत्र लिया। शिकायतों के उचित व समयबद्ध निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया। जनता दर्शन में शिक्षा, स्वास्थ्य, आर्थिक सहायता, बिजली के तार, पुलिस, राजस्व से जुड़े प्रार्थना पत्र आए।

मुख्यमंत्री ने पीड़ितों की बातें सुनीं, फिर उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार जनता की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति कर रही है। समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

उन्होंने फरियादियों से कहा अभी गर्मी व धूप अधिक है। बुजुर्गों, महिलाओं व बच्चों से कहा कि बहुत जरूरत होने पर ही दोपहर में घर से निकलें। खानपान संयमित रखें।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *