Breaking
Mon. Jun 29th, 2026

भारत 16 टी-20 सीरीज जीतने के बाद हारा:अभिषेक छठी बार शून्य पर आउट; श्रेयस पहले 2 मैच हारने वाले दूसरे भारतीय कप्तान

बेलफास्ट : आयरलैंड ने दूसरे टी-20 मैच में भारत को एक रन से हराकर सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप किया। भारतीय टीम 16 टी-20 सीरीज जीतने के बाद हारी है।

बेलफास्ट में मिली हार के साथ श्रेयस पहले दो टी-20 मैच हारने वाले दूसरे भारतीय कप्तान बने। उनसे पहले ऋषभ पंत ने अपनी कप्तानी में शुरुआती दो मैच गंवाए थे।

भारत 3 साल बाद टी-20 सीरीज हारा

यह भारत की 2023 से 2026 के बीच टी-20 सीरीज में पहली हार है। टीम लगातार 16 सीरीज के बाद हारी है। इससे पहले पाकिस्तान 2016 से 2018 के बीच लगातार 11 टी-20 सीरीज जीतने के बाद हारी थी।

श्रेयस बतौर कप्तान लगातार दूसरा मैच हारे

श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान अपने शुरुआती दोनों टी-20 इंटरनेशनल मैच हारने वाले भारत के दूसरे कप्तान बन गए हैं। उनसे पहले ऋषभ पंत के नाम यह अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज था। पंत भारत के पहले ऐसे कप्तान थे, जिन्हें कप्तानी के अपने शुरुआती दोनों टी-20 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था।

भारत टी-20 में 1 रन से तीसरी बार हारा

भारत को टी-20 इंटरनेशनल में तीसरी बार एक रन से हार मिली है। इससे पहले टीम 2012 में न्यूजीलैंड से और 2016 में वेस्टइंडीज से एक रन से हारी थी।

प्रिंस पहली गेंद पर सिक्स लगाने वाले तीसरे भारतीय

प्रिंस ने मैच की आखिर गेंद पर छक्का लगाया। वे टी-20 इंटरनेशनल में अपनी पहली गेंद पर सिक्स लगाने वाले तीसरे भारतीय बन गए हैं। सबसे पहले सूर्यकुमार यादव ने 2021 में इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर के खिलाफ छक्का लगाया था। उनके बाद रमनदीप सिंह ने 2024 में साउथ अफ्रीका के एंडिले सिमेलाने के खिलाफ सिक्स लगाया था।

अभिषेक एक साल में 6 बार शून्य पर आउट हुए

अभिषेक शर्मा टी-20 में एक साल में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। वे इस साल छठी बार शून्य पर आउट हुए। इस मामले में पाकिस्तान के सईम अयूब पहले स्थान पर हैं। वे 2025 में 7 बार शून्य पर आउट हुए थे।

टी-20 में तीसरी बार भारतीय ओपनर्स शून्य पर आउट

संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा दोनों शून्य पर आउट हुए। यह तीसरी बार है, जब टी-20 में भारत के दोनों ओपनर्स शून्य पर आउट हुए। सबसे पहले 2016 में रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे की जोड़ी पाकिस्तान के खिलाफ शून्य पर आउट हुए थे। शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी भी इस लिस्ट में है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *