Breaking
Wed. Jul 29th, 2026

गोवर्धन में मुड़िया पूर्णिमा मेला:गिरिराज जी की परिक्रमा को उमड़ा लाखों श्रद्धालुओं का सैलाब, 21 किमी तक दिखी मानव श्रृंखला

गोवर्धन, मथुरा : मथुरा के गोवर्धन में राजकीय मुड़िया पूर्णिमा मेले के अवसर पर लाखों श्रद्धालु गिरिराज महाराज की परिक्रमा कर रहे हैं। देश-विदेश से आए भक्तों का जनसैलाब गिरिराज तलहटी में उमड़ पड़ा है। 21 किलोमीटर का परिक्रमा मार्ग श्रद्धालुओं से खचाखच भरा हुआ है, जो एक अखंड मानव श्रृंखला जैसा दिख रहा है।

भीषण गर्मी और धूप के बावजूद, परिक्रमार्थी नंगे पैर गाते-बजाते और नृत्य करते हुए गिरिराज जी की सप्तकोसी परिक्रमा पूरी कर रहे हैं। पूरे परिक्रमा मार्ग पर “राधे-राधे” और “जय गिरिराज बाबा” के जयकारे गूंज रहे हैं। मानसी गंगा, दानघाटी मंदिर, मुखारविंद मंदिर और जतीपुरा जैसे प्रमुख मंदिरों को विशेष विद्युत साज-सज्जा से सजाया गया है, जहाँ भक्त गिरिराज महाराज के दिव्य दर्शन कर रहे हैं।

गोवर्धन के इस राजकीय मेले का एक समृद्ध इतिहास रहा है। पिछली गुरु पूर्णिमा मेले में करीब 1 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने गिरिराज पर्वत की परिक्रमा कर एक नया रिकॉर्ड बनाया था। इस वर्ष भी मेले की शुरुआत से ही उमड़ रही भीड़ को देखते हुए अनुमान है कि यह संख्या पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए जिला और पुलिस प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। पूरे 21 किलोमीटर के परिक्रमा मार्ग पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। सीसीटीवी कैमरों और वॉच टावरों के माध्यम से कंट्रोल रूम से पल-पल की निगरानी की जा रही है।

गोवर्धन परिक्रमा दे रहे श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा करते अधिकारी - Dainik Bhaskar

गोवर्धन परिक्रमा दे रहे श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा करते अधिकारी

अधिकारियों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

गोवर्धन परिक्रमा करने पहुंचे श्रद्धालुओं का स्वागत जिले के अधिकारियों ने पुष्प वर्षा कर किया। DM चंद्र प्रकाश सिंह, एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमरेश कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व पंकज वर्मा और विधायक मेघश्याम सिंह ने भक्तों पर फूल बरसाए। भक्त “राधे-राधे” और “जय गिर्राज जी” के जयकारे लगाते हुए आस्था में डूबकर परिक्रमा पूरी कर रहे हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *