Breaking
Thu. Jul 30th, 2026

मथुरा में 31 दिन बाद ब्रह्मांड घाट से मिला तीन वर्षीय माधव का शव, ढाई घंटे की मशक्कत के बाद निकाला

  • मां पर हत्या का आरोप, प्रेम संबंधों के विवाद का दावा; पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा, जांच जारी

दैनिक उजाला, मथुरा/बलदेव : मथुरा के बलदेव थाना क्षेत्र के गांव छौली निवासी तीन वर्षीय माधव हत्याकांड में गुरुवार को घटना के 31वें दिन यमुना नदी के ब्रह्मांड घाट से मासूम का शव बरामद कर लिया गया। प्रशासन और पुलिस की निगरानी में चले रेस्क्यू अभियान के दौरान करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने शव को बाहर निकाला। लंबे समय तक पानी में रहने के कारण शव से तेज दुर्गंध उठने से मौके पर मौजूद लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

रेस्क्यू अभियान की निगरानी नायब तहसीलदार प्रद्युम्न त्रिपाठी, सीएचसी बलदेव के प्रभारी डॉ. विजेंद्र सिंह सिसौदिया तथा थाना प्रभारी अभय कुमार शर्मा की संयुक्त टीम ने की। शुरुआत में परिजनों और ग्रामीणों ने स्वयं शव निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर गोताखोरों की मदद ली गई। शव बरामद होने के बाद पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी अभय कुमार शर्मा ने बताया कि शव मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

प्रेम संबंधों के विवाद में हत्या का आरोप, पत्नी हिरासत में

मृतक के पिता कृष्ण मुरारी गुप्ता पुत्र बनवारी लाल ने अपनी पत्नी रुचि जिंदल के खिलाफ तीन वर्षीय पुत्र माधव की हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। दर्ज तहरीर में आरोप लगाया गया है कि रुचि जिंदल के विवाह से पहले तथा विवाह के बाद भी फरह क्षेत्र के गांव बरारी निवासी एक युवक से प्रेम संबंध थे। आरोप है कि 28 जून को मोबाइल पर बातचीत के दौरान पुत्र बाधा बनने पर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *