सहारनपुर : यूपी की सड़कों पर कांवड़ियों की भीड़ दिखने लगी है। कुछ भक्त हरिद्वार से गंगाजल लेने जा रहे हैं, तो कुछ वहां से लौट रहे हैं। अलीगढ़ के नरेंद्र जाट कार वाली कांवड़ को दांतों से खींचते हुए हरिद्वार जा रहे हैं। कार का वजन 8 क्विंटल है। छत पर भगवान शिव की मूर्ति स्थापित है। उन्होंने कहा- गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा मिले, इसी संकल्प के साथ यात्रा शुरू की है।
बुलंदशहर के जितेंद्र अपने माता-पिता को पालकी में बैठाकर हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे हैं। वह सिकंदराबाद के शिव मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। हापुड़ के रहने वाले प्रशांत राणा अपनी दादी शारदा देवी को कांवड़ में बैठाकर हरिद्वार से गंगाजल लेकर आ रहे हैं। उनके साथ 22 कांवड़िए भी चल रहे हैं। सभी हापुड़ के शिव मंदिर में गंगाजल चढ़ाएंगे।
बुलंदशहर का रहने वाला 12 साल का अभिषेक हरिद्वार से 41 लीटर गंगाजल लेकर निकला है। उसने बताया, “यह मेरी पहली कांवड़ यात्रा है।”
इधर, पुलिस भी कांवड़ यात्रा को लेकर अलर्ट मोड पर है। सड़कों से लेकर सोशल मीडिया तक 24 घंटे निगरानी की जा रही है। कांवड़ मार्ग पर CCTV और AI के जरिए मॉनिटरिंग की जा रही है।

ये अलीगढ़ के नरेंद्र हैं। ये कार को दांतों से खींचते हुए हरिद्वार जा रहे हैं। वहां से कांवड़ में गंगाजल भरकर लौटेंगे

।बुलंदशहर के जितेंद्र अपने माता-पिता को कांवड़ में बैठाकर हरिद्वार से गंगाजल भरकर लौट रहे हैं। फिलहाल वह मुजफ्फरनगर पहुंच चुके हैं।

हापुड़ के रहने वाले प्रशांत राणा अपनी दादी शारदा देवी को कांवड़ में बैठाकर हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे हैं।
हरिद्वार से कांवड़ लेकर निकला बुंदलशहर का 12 साल का बच्चा
बुलंदशहर का रहने वाला 12 साल का अभिषेक हरिद्वार से 41 लीटर गंगाजल लेकर निकला है। उसने बताया, “यह मेरी पहली कांवड़ यात्रा है।”
हापुड़ का युवक दादी को कांवड़ में बैठाकर चल रहा

हापुड़ के रहने वाले प्रशांत राणा अपनी दादी शारदा देवी को कांवड़ में बैठाकर हरिद्वार से गंगाजल लेकर आ रहे हैं। उनके साथ 22 कांवड़िए भी चल रहे हैं। सभी हापुड़ के शिव मंदिर में गंगाजल चढ़ाएंगे।
नोएडा में सबसे बड़ी निकल रही कांवड़ यात्रा

नोएडा में सबसे बड़ी कांवड़ यात्रा सर्फाबाद से निकलेगी। इसके लिए 18 फीट लंबा, 8 फीट चौड़ा और 12 फीट ऊंचा भव्य कांवड़ रथ तैयार किया गया है। इस रथ को 11 शिवभक्त पैदल हरिद्वार से नोएडा तक खींचकर लाएंगे। रथ को तैयार करने में करीब दो महीने का समय लगा है। इसमें भगवान भोलेनाथ का मंदिर और शिवलिंग स्थापित किया गया है। भक्त 4 अगस्त को गंगाजल लेकर पैदल यात्रा शुरू करेंगे। 11 अगस्त को प्राचीन शिव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।
सहारनपुर में कांवड़ मार्गाें पर 5 हजार एआई कैमरे लगाए
सहारनपुर में कांवड़िए हरिद्वार से गंगाजल लेने जाने लगे हैं। हरियाणा,पंजाब के शिवभक्तों का रेला यहां कांवड़ मार्ग पर दिखाई दे रहे है। प्रशासन ने कांवड़ मार्गों पर पूरे मंडल में 5 हजार एआई कैमरे और 347 अस्थायी पुलिस चौकियां बनाईं हैं।

