Breaking
Mon. Sep 14th, 2026

देशभर में गणेश उत्सव शुरू:इंदौर में 3 टन मिट्टी से बने बप्पा, हैदराबाद में 72 फीट ऊंची प्रतिमा; लालबाग के राजा में श्रद्धालुओं की भीड़

मुंबई/जयपुर/भोपाल/पटना : देशभर में सोमवार से गणेश महोत्सव शुरू हो गया है। इंदौर के तिलक नगर में 3 टन मिट्टी से 14 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा विराजित की गई है। प्रतिमा और पूरे पंडाल को प्रकृति-पशु कल्याण का संदेश देने के रूप में सजाया गया है।

हैदराबाद के खैरताबाद में 72 फीट ऊंची प्रतिमा लाई गई है। वहीं, उप्पुगुडा में विकसित भारत 2047 की थीम पर पंडाल और गणेश प्रतिमा बनाई गई है।

मुंबई के प्रसिद्ध लालबाग के राजा का पंडाल और बप्पा की प्रतिमा शिव की थीम पर आधारित है, जिसके केंद्र में एक विशाल त्रिशूल भी सजाया गया है। मंडल के अनुसार यह उसका 93वां गणेशोत्सव है। दर्शनों के लिए श्रद्धालु लंबी लाइन लगाकर खड़े हैं।

जयपुर के मोती डूंगरी गणेश मंदिर में सिंजारा महोत्सव और जन्मोत्सव पर विशेष दर्शन व्यवस्था की गई है। यहां श्रद्धालु सुबह 5 बजे से रात 11:40 बजे तक दर्शन कर सकेंगे।

पटना में इस बार मदुरई के प्रसिद्ध मीनाक्षी मंदिर की तर्ज पर पंडाल बनाया गया है। यहां मुंबई के लालबाग के राजा की प्रतिमा स्थापित की गई है, जो साढ़े 5 फीट ऊंची है।

देश के अन्य शहरों से गणेश महोत्सव

मुंबई के गणपति लालबाग के राजा की शनिवार को पहली झलक सामने आई। गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर यहां भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली।

मुंबई के गणपति लालबाग के राजा की शनिवार को पहली झलक सामने आई। गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर यहां भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली।

हैदराबाद के खैरताबाद में गणेश जी की 72 फीट ऊंची प्रतिमा लाई गई है।

हैदराबाद के खैरताबाद में गणेश जी की 72 फीट ऊंची प्रतिमा लाई गई है।

इंदौर के तिलक नगर में 3 टन मिट्टी से 14 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा विराजित की गई है।

इंदौर के तिलक नगर में 3 टन मिट्टी से 14 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा विराजित की गई है।

जयपुर में 'गणेश चतुर्थी' त्योहार की पूर्व संध्या पर भगवान गणेश के मोती डूंगरी मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी।

जयपुर में ‘गणेश चतुर्थी’ त्योहार की पूर्व संध्या पर भगवान गणेश के मोती डूंगरी मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी।

पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी ने कोलकाता में 'स्टाइल बाजार' में भगवान गणेश की पूजा की।

पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी ने कोलकाता में ‘स्टाइल बाजार’ में भगवान गणेश की पूजा की।

राजस्थान के झुंझनू जिले के जाखल में पहाड़ी की चट्टान पर भगवान गणेश की प्रतिमा उभरी हुई है। यहां भी भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।

राजस्थान के झुंझनू जिले के जाखल में पहाड़ी की चट्टान पर भगवान गणेश की प्रतिमा उभरी हुई है। यहां भी भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।

अगरतला के एक कम्युनिटी पंडाल में कारीगर भगवान गणेश की मूर्ति को अंतिम रूप देते हुए।

अगरतला के एक कम्युनिटी पंडाल में कारीगर भगवान गणेश की मूर्ति को अंतिम रूप देते हुए।

इंदौर: बप्पा को 7 करोड़ के स्वर्ण आभूषण, हीरे जड़ित नेत्र अर्पित

इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में करीब 7 करोड़ के स्वर्ण आभूषण भगवान को अर्पित किए गए हैं। इससे पहले रविवार को ब्रह्ममुहूर्त में भगवान को हीरे जड़ित नेत्र धारण कराए गए थे। भगवान गणेश को आज सवा लाख मोदक का भोग भी लगाया जाएगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *