आगरा : आगरा में UGC के विरोध में शुक्रवार को करीब 1,200 युवा सड़क पर उतर आए। ये सभी एत्मादपुर के संवई गांव से करीब 100 ट्रैक्टरों से कलेक्ट्रेट जाने के लिए निकले। लेकिन, गांव से करीब 200 मीटर आगे पुलिस और PAC ने बैरियर लगाकर उन्हें रोक दिया।
पुलिस मौके पर 4 क्रेन और 7 बुलडोजर लेकर पहुंची थी। सुरक्षा के लिए 2 कंपनी PAC और करीब 300 पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। युवा कलेक्ट्रेट जाने की मांग पर अड़ गए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच नोकझोंक और धक्का-मुक्की शुरू हो गई।
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को गांव की ओर खदेड़ दिया। दोपहर तक दोनों पक्ष आमने-सामने डटे रहे। करीब 3 बजे प्रदर्शनकारियों ने बैरियर हटा दिए और आगरा-फिरोजाबाद हाईवे की ओर दौड़ पड़े। पुलिस ने भी उनका पीछा किया।
इसके बाद प्रदर्शनकारी हाईवे पर धरने पर बैठ गए और हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे। प्रदर्शन के चलते हाईवे पर गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई। स्थिति को संभालने के लिए PAC ने करीब 10 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है।

UGC हटाने को लेकर पुलिस और युवाओं के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई।

प्रदर्शनकारी युवाओं को पुलिसकर्मियों ने खदेड़ दिया।

प्रदर्शनकारियों ने बैरियर हटा दिए और आगरा-फिरोजाबाद हाईवे की ओर दौड़ पड़े।
पुलिस हाईवे से युवाओं को हटाने में जुटी
पुलिस को चकमा देकर हाईवे पर प्रदर्शनकारी युवा पहुंचे गए। आगरा-फिरोजाबाद हाईवे पर धरना दिया। हाईवे पर वाहनों की लाइन लग गई। युवा आगरा कलेक्ट्रेट की तरफ आने की कोशिश कर रहे हैं ।
जानिए क्या है मामला
आगरा के एत्मादपुर क्षेत्र के गांव संवई में लगभग एक हजार युवा UGC रोल बैक को लेकर गांव के बाहर सड़क पर आ गए। वे ट्रैक्टरों से आगरा कलेक्ट्रेट जा रहे थे। मगर, आगरा की तरफ आने वाली सड़क पर पहले से मौजूद पुलिस और पीएसी ने उन्हें रोक दिया।
गांव से लगभग 200 मीटर ही आगे बढ़ पाए थे। पुलिस ने यहां बैरीकैडिंग और क्रेन लगाकर रास्ते को रोक दिया था। आगे न बढ़ने देने पर पहले तो युवाओं की पुलिस से नोकझोंक हुई। इस बीच तीखी झड़प हो गई।

प्रदर्शनकारियों के ट्रैक्टर को रोकते पुलिसकर्मी।

