- पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान में की गई एयर स्ट्राइक में चार नागरिकों की मौत हुई, जिसके बाद तालिबान ने ‘माकूल जवाब’ देने की धमकी दी है
काबुल : पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच लगातार तनाव बना हुआ है। गुरुवार तड़के पाकिस्तान की तरफ से अफगानिस्तान के 10 जगहों पर एयर स्ट्राइक की गई। पाक आर्मी का कहना है कि वायु सेना ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
पाक सेना ने यह भी दावा किया कि इन जगहों का इस्तेमाल ड्रोन लॉन्च करने और उन्हें इकठ्ठा करने के लिए किया जा रहा था। पाक का दावा है कि इनमे से कुछ ड्रोंस का इस्तेमाल पहले किए गये हमलों में किया गया था। अफगानिस्तान ने कहा कि इस हमले में चार आम नागरिक मारे गए हैं।
रूस ने दिखाई आंख
पाकिस्तान की इस हरकत पर रूस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। आमतौर पर ऐसे हमलों के बाद रूस की तरफ से संतुलित प्रतिक्रिया आती थी, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ रूस ने इन घटनाओं की निंदा की है। रूस की तरफ से यह बयान अफगानिस्तान स्थित रूसी दूतावास से आया है।
इंशाअल्लाह… माकूल जवाब देंगे
इस हमले के बाद अफगानिस्तान ने कहा है कि इस हमले का मुहतोड़ जवाब दिया जाएगा। अफगानिस्तान सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि इन बेशर्म आक्रामकता और उल्लंघनों के जवाब में एक निर्णायक रुख अपनाते हुए माकूल जवाब दिया जाएगा, इंशाअल्लाह।’
पाक को रूस की नसीहत
काबुल में स्थित रूसी दूतावास ने इस हमले को लेकर एक के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर चार पोस्ट पर किए। रूसी दूतावास ने कहा है कि हम अफगानिस्तान के पूर्वी प्रांतों में हवाई हमलों के कारण आम नागरिकों के मारे जाने और घायल होने की खबरों को लेकर बहुत चिंतित हैं।
रूसी दूतावास ने किसी का नाम नहीं लिया लेकिन कहा कि हम दोनों पक्षों से टकराव से बचने और बातचीत के जरिए अपने मतभेदों को सुलझाने का आग्रह करते हैं।’

