Breaking
Wed. Sep 30th, 2026

मां बनने के 2 महीने बाद ही जिम में वर्कआउट करती दिखीं करिश्मा तन्ना, बताया कैसे पोस्टपार्टम से निकल रही हैं

  • एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना मां बनने के 2 महीने बाद ही जिम में पसीना बहाती नजर आ रही हैं, एक्ट्रेस ने अपने फिटनेस रुटीन का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है

मां बनने के बाद वजन घटाना मुश्किल हो जाता है, लेकिन एक्ट्रेस स्ट्रिक्ट डाइट और वर्कआउट से कुछ ही महीनों में स्लिम ट्रिम दिखने लगती है। एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने 2 महीने पहले बेटे वेद को जन्म दिया है, जिसके बाद से एक्ट्रेस लगातार अपने अनुभव फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। अब एक्ट्रेस धीरे-धीरे अपनी फिटनेस की ओर वापस लौट रही हैं। वो खुद के लिए समय निकाल रही हैं और खुद पर ध्यान दे रही हैं।

करिश्मा तन्ना ने मां बनने का अनुभव शेयर करते हुए लिखा है कि, ‘मां बनने से आपकी दिनचर्या पूरी तरह बदल सकती है, सोने के समय और खान-पान से लेकर खुद के लिए थोड़ा समय निकालने तक। लेकिन इन सबके बीच आपको तालमेल बैठाना पड़ता है। करिश्मा तन्ना ने जिम जाते हुए और वर्कआउट करते सेशन की झलक दिखाई है।

जिम में वर्कआउट करती दिखीं करिश्मा तन्ना 

वीडियो में करिश्मा तन्ना को जिम जाते और अपना वर्कआउट शुरू करेत हुए दिखाया गया है। उन्होंने स्पिन बाइक पर वर्कआउट से शुरुआत की और बाद में स्टेमिना बढ़ाने वाली एक्सरसाइज की। उन्होंने अपने रुटीन में रिंग रो और डम्बल एक्सरसाइज शामिल की हैं। इसके बाद वेटेड वॉल सिट किया और फिर वॉल सिट की पोजिशन में  रहते हुए उन्हें वेट पकड़े हुए देखा गया। अपने वर्कआउट में उन्होंने पॉवर वर्कआउट को भी शामिल किया। व्यायाम के बाद उन्होंने एक गिलास आइस्ड कॉफी पी और खुद को रिलेक्स किया। 

मां बनने के बाद शेयर की पोस्टपार्टम जर्नी

इससे पहले करिश्मा तन्ना अपने पोस्टपार्टम से गुजरने के अनुभव शेयर करते हुए मां बनने की जर्नी पर खुलकर बात की, उन्होंने बताया कि कैसे एक मां को पोस्टपार्टम डिप्रेशन से गुजरना ही पड़ता है। मां बनने के बाद आपको किस तरह इमोशनल चुनौतियों से गुजरना पड़ता है। ऐसे में खुद को दोषी न ठहराएं और खुद को अपराधबोध में न डालें। आप जो भी कर रही हैं, वह आपके और आपके बच्चे के लिए बिल्कुल सही है। एक खुश मां एक खुश बच्चे को जन्म देती है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *