Breaking
Thu. Oct 8th, 2026

MLC चुनाव में स्नातक सीट के 7 नामांकन खारिज:आगरा में शिक्षक सीट पर सभी पर्चे सही, अब 28 प्रत्याशी मैदान में

आगरा : आगरा खंड की विधान परिषद (MLC) की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन सीट के लिए नामांकन पत्रों की जांच पूरी हो गई है। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में नामांकन करने वाले 20 प्रत्याशियों में से 7 के पर्चे रद कर दिए गए। वहीं, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के सभी 15 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र सही पाए गए।

इस तरह दोनों सीटों पर कुल 28 नामांकन वैध पाए गए हैं। अब 9 अक्टूबर को नाम वापसी के बाद यह साफ होगा कि दोनों सीटों पर कितने प्रत्याशी चुनाव मैदान में रहेंगे।

नामांकन पत्रों की जांच करते मंडलायुक्त/रिटर्निंग ऑफिसर नगेन्द्र प्रताप, जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल, चुनाव आयोग के नामित आब्जर्वर अभिषेक प्रकाश, अपर आयुक्त राजेश कुमार।

नामांकन पत्रों की जांच करते मंडलायुक्त/रिटर्निंग ऑफिसर नगेन्द्र प्रताप, जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल, चुनाव आयोग के नामित आब्जर्वर अभिषेक प्रकाश, अपर आयुक्त राजेश कुमार।

8 दिन में 35 नामांकन दाखिल हुए

आगरा खंड की दोनों MLC सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया 8 दिन चली। इस दौरान कुल 35 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इनमें स्नातक सीट के लिए 20 और शिक्षक सीट के लिए 15 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था।

मंडलायुक्त कार्यालय में नामांकन प्रक्रिया 6 अक्टूबर तक चली। सबसे ज्यादा नामांकन 5 अक्टूबर को हुए। इस दिन सपा के दोनों प्रत्याशियों समेत कुल 22 नामांकन दाखिल किए गए थे।

भाजपा के स्नातक और शिक्षक सीट के प्रत्याशियों ने 3 अक्टूबर को नामांकन किया था। भाजपा, सपा और आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशियों के अलावा 26 निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी पर्चे भरे।

हस्ताक्षर और शपथ पत्र में मिली कमियां

बुधवार को मंडलायुक्त कार्यालय में नामांकन पत्रों की संवीक्षा की गई। इसके लिए सभी प्रत्याशियों को बुलाया गया था। जांच के दौरान कुछ नामांकन पत्रों में निर्धारित स्थान पर हस्ताक्षर की जगह पूरा नाम लिखा मिला, जबकि कुछ पर्चों के साथ जरूरी शपथ पत्र संलग्न नहीं था।

सघन जांच के बाद स्नातक सीट के 20 नामांकनों में से 7 पर्चे रद कर दिए गए।

प्रत्याशियों की मौजूदगी में नामांकन पत्रों की जांच की गई।

प्रत्याशियों की मौजूदगी में नामांकन पत्रों की जांच की गई।

इन प्रत्याशियों के पर्चे हुए रद

स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में रद किए गए नामांकन में बहुजन क्रांति दल के आनंद कुमार शामिल हैं। इसके अलावा निर्दलीय प्रत्याशियों अंबेडकरी हसनूराम, भूपेंद्र सिंह, मानवेंद्र सिंह चौहान, राम किशन द्विवेदी, रनवीर सिंह और धर्मपाल सिंह के नामांकन भी रद कर दिए गए।

वहीं, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के किसी भी प्रत्याशी के नामांकन पत्र में कोई कमी नहीं मिली। सभी 15 नामांकन वैध पाए गए।

नामांकन पत्रों की जांच मंडलायुक्त एवं रिटर्निंग ऑफिसर नगेन्द्र प्रताप, जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल, चुनाव आयोग के नामित आब्जर्वर अभिषेक प्रकाश, अपर आयुक्त राजेश कुमार, एसीएम रजत वर्मा और एसीएम विनोद चौधरी की मौजूदगी में हुई।

23 अक्टूबर को होगा मतदान

आगरा खंड की दोनों MLC सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होगा। प्रशासन ने चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।

जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए 11 जोनल मजिस्ट्रेट और 3 आरक्षित जोनल मजिस्ट्रेट, जबकि 27 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 10 आरक्षित सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं।

जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट मतदान पार्टियों को पोलिंग पार्टी प्रस्थान स्थल से सुरक्षित रूप से मतदेय स्थल तक पहुंचाएंगे। मतदान पार्टियों के मतदेय स्थल पर पहुंचने की सूचना और चुनाव आयोग की ओर से मांगी जाने वाली अन्य जानकारियां समय से निर्वाचन कंट्रोल रूम और जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध करानी होंगी।

मतदान के दिन सभी जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने आवंटित मतदान केंद्रों पर मौजूद रहेंगे और समय से मतदान शुरू कराएंगे। मतदान समाप्त होने के बाद मतदान पार्टियों को सुरक्षित स्ट्रांग रूम तक वापस लाने की जिम्मेदारी भी इन्हीं अधिकारियों की होगी।

5 सितंबर को पार्टी के प्रत्याशी का नामांकन कराने मंडलायुक्त कार्यालय पहुंचे थे आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष व सांसद चंद्रशेखर आजाद।

5 सितंबर को पार्टी के प्रत्याशी का नामांकन कराने मंडलायुक्त कार्यालय पहुंचे थे आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष व सांसद चंद्रशेखर आजाद।

बैठकों और कार्यक्रमों की होगी वीडियोग्राफी

जिला निर्वाचन अधिकारी ने आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों की ओर से आयोजित बैठकों और चुनावी कार्यक्रमों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी, ताकि चुनाव प्रक्रिया पर नजर रखी जा सके।

दो प्रेक्षक नियुक्त किए गए

आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक चुनाव के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने दोनों सीटों के लिए अलग-अलग प्रेक्षक नियुक्त किए हैं। स्नातक सीट के लिए IAS हीरालाल एवं शिक्षक सीट के लिए IAS अभिषेक प्रकाश को प्रेक्षक के रूप में नामित किया गया है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (नगर) यमुनाधर चौहान ने बताया, प्रेक्षक अभिषेक प्रकाश मंगलवार को यहां पहुंच गए। उन्होंने बताया कि प्रेक्षक का प्रवास स्थल सर्किट हाउस कक्ष संख्या-4 निर्धारित किया गया है।

निर्वाचन से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत अथवा सुझाव के लिए जनसामान्य प्रेक्षक से मोबाइल नंबर 9286549524 अथवा दूरभाष नंबर 0562-2991067 पर संपर्क कर सकते हैं।

निर्वाचन का कार्यक्रम जानिए

7 अक्तूबर: नामांकन पत्रों की संवीक्षा

9 अक्टूबर: नाम वापसी

23 अक्टूबर: मतदान

27 अक्टूबर: मतगणना

5 अक्टूबर को प्रत्याशी नामांकन करने पहुंचे थे। उनके साथ समर्थकों की भीड़ भी पहुंची थी।

5 अक्टूबर को प्रत्याशी नामांकन करने पहुंचे थे। उनके साथ समर्थकों की भीड़ भी पहुंची थी।

आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 27 मतदान केन्द्र

आगरा खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 46 मतदान केन्द्र

स्नातक MLC के लिए इनके नामांकन सही मिले

क्रमांकप्रत्याशीपार्टी
1डा. मानवेंद्र प्रताप सिंहभाजपा
2शशांक यादवसपा
3अम्बरीश पाल सिंहनिर्दलीय
4डा. राहुलराज कुलश्रेष्ठनिर्दलीय
5दक्ष कुमारआजाद समाज पार्टी
6मतेंद्र गहलोतस्वदेश हिंद पार्टी
7मानवेंद्र प्रताप सिंहनिर्दलीय
8अनुराग सिंहनिर्दलीय
9रघुराज सिंहनिर्दलीय
10रूप सिंहनिर्दलीय
11राहुल गुप्तानिर्दलीय
12रुमा कुमारीनिर्दलीय
13अम्बरीश कुमारनिर्दलीय

शिक्षक MLC के लिए इनके नामांकन सही मिले

क्रमांकप्रत्याशीपार्टी
1हरिकिशोर तिवारीभाजपा
2आकाश अग्रवालसपा
3राहुल पाराशरनिर्दलीय
4मदन मोहन शर्मानिर्दलीय
5भोज कुमार शर्मानिर्दलीय
6जगवीर सिंहनिर्दलीय
7आकाश अग्रवाल (केंद्रीय हिंदी संस्थान)निर्दलीय
8सुनील कुमारनिर्दलीय
9धीरज सिंहनिर्दलीय
10ब्रह्मजीत सिंहनिर्दलीय
11चंद्र प्रकाशनिर्दलीय
12रण विजय यादवनिर्दलीय
13दिलीप कुमारनिर्दलीय
14मोहम्मद वसीमनिर्दलीय
15रामू प्रसादनिर्दलीय

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *