Breaking
Thu. Nov 26th, 2026

‘हाथ में लाल पुस्तिका लेकर कुछ लोग भ्रम फैला रहे’:योगी ने कहा- इन लोगों ने ही संविधान का गला घोंटा

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संविधान गौरव दिवस पर लखनऊ स्थित लोक भवन में डॉ. भीमराव आंबेडकर मूर्ति विकास योजना के तहत सौंदर्यीकरण कार्यों का शुभारंभ किया।

इस दौरान उन्होंने बताया कि प्रदेश में ऐसे 4029 स्थल चिह्नित किए गए हैं, जिनमें से 3955 स्थलों पर आज सौंदर्यीकरण कार्यों की शुरुआत हो रही है। सीएम ने बिना नाम लिए विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा-

QuoteImage

कुछ लोग हाथ में ‘लाल पुस्तिका’ लेकर भ्रम फैलाने और संवैधानिक संस्थाओं व लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं, जिनसे सतर्क रहने की जरूरत है।QuoteImage

सीएम योगी ने कहा- ऐसे लोगों ने अगर संविधान की प्रति पढ़ी होती तो खुद ही भारत की संप्रभुता के संरक्षक बनने का दावा नहीं करते। जब उन्हें अवसर मिला तब ये लोग भारत के संविधान का गला घोटने का प्रयास नहीं करते।

आजादी के बाद संविधान में पहला संशोधन ‘प्रेस की आजादी’ को बंधक बनाकर नहीं करते, समय-समय पर अपने स्वार्थ के लिए संविधान में संशोधन करने का दुस्साहस भी नहीं करते। लेकिन इन लोगों ने समय-समय पर भारत के संविधान को ही नहीं बल्कि संवैधानिक संस्थाओं को कटघरे में खड़ा करने का प्रयास किया है।

संविधान गौरव दिवस पर कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम गीत के साथ हुई।

संविधान गौरव दिवस पर कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम गीत के साथ हुई।

उन्होंने आगे कहा- भारत के लोकतंत्र को कटघरे में खड़ा करने का प्रयास किया, लगातार भारत पर आक्षेप किए, लोकतंत्र को खतरे में लाने के लिए सभी षडयंत्र किए जो आज भी उनके द्वारा निरंतर किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर सबसे कहना चाहता हूं कि कोई भी व्यक्ति, समाज, जाति , देश हो, अगर वह अपने महापुरुषों और विरासत पर गौरव की अनुभूति नहीं कर सकता है, अपने वर्तमान को गौरवशाली नहीं बना सकता है को उसका भविष्य भी अंधकारमय होता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने संविधान दिवस बनाने का फैसला लिया योगी ने संविधान पर कहा- 26 नवंबर, 1949 को संविधान बना था। पहले ही दिन से बिना किसी जाति, क्षेत्र, भाषा या लिंग भेद के हर वयस्क भारतीय को मताधिकार मिला। 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा साहब की 125वीं जयंती पर 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया था। संविधान की प्रस्तावना के शब्द ‘हम भारत के लोग’ स्पष्ट करते हैं कि संप्रभुता किसी व्यक्ति, परिवार या जाति विशेष में नहीं, बल्कि आम नागरिक में है।

उन्होंने संविधान की मूल प्रति में आचार्य नंदलाल बोस और राम मनोहर सिन्हा द्वारा बनाए गए चित्रों, जिनमें भगवान राम, श्रीकृष्ण, महात्मा बुद्ध और सम्राट अशोक शामिल हैं, का उल्लेख करते हुए कहा कि संविधान ने भारत की विरासत को सम्मान दिया है।

सीएम योगी ने कहा- डबल इंजन की सरकार ने विकास और विरासत का समन्वय साधा।

सीएम योगी ने कहा- डबल इंजन की सरकार ने विकास और विरासत का समन्वय साधा।

योगी ने कहा- संविधान सभा में सबसे ज्यादा सदस्य यूपी के…

योगी आदित्यनाथ ने बताया कि संविधान सभा में सबसे अधिक 55 सदस्य उत्तर प्रदेश से थे, जबकि 15 महिला सदस्यों में से 6 यूपी से थीं। इनमें सुचेता कृपलानी, गोविंद वल्लभ पंत, पुरुषोत्तम दास टंडन और आचार्य नरेंद्र देव शामिल थे।

उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने विकास और विरासत का समन्वय साधा है, जिसके तहत काशी विश्वनाथ धाम में अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा, अयोध्या एयरपोर्ट का महर्षि वाल्मीकि के नाम पर नामकरण और संत रविदास की जन्मस्थली चीर गोवर्धन में कनेक्टिविटी के कार्य किए गए हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *