Breaking
Fri. Nov 27th, 2026

संसद में परिसीमन बिल का समर्थन करेगी दक्षिण भारत की ये पार्टी, लेकिन रख दी एक शर्त, मोदी सरकार को मिली और ताकत

  • संसद में परिसीमन बिल का समर्थन करेगी दक्षिण भारत की ये पार्टी, लेकिन रख दी एक शर्त, मोदी सरकार को मिली और ताकत

आगामी 30 नवंबर से संसद के मॉनसून सत्र का एक्टेंशन शुरू हो रहा है। 3 दिसंबर तक चलने वाले इस सत्र में सरकार परिसीमन और महिला आरक्षण बिल पास करवाने के लिए सरकार ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। संसद सत्र से पहले आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की मीटिंग होगी। सूत्रों के मुताबिक, आज कैबिनेट की मीटिंग में सरकार परिसीमन (Delimitation) बिल के संशोधित प्रस्ताव को पास कर सकती है। इस बीच परिसीमन बिल पर केंद्र सरकार के लिए एक और खुशखबरी सामने आई है। युवजन श्रमिक रायतू कांग्रेस पार्टी (YSRCP) परिसीमन विधेयक पेश किए जाने पर उसका समर्थन करेगी, बशर्ते यह क्षेत्रीय संतुलन सुनिश्चित करे।

माना जा रहा है कि परिसीमन बिल और महिला आरक्षण बिल के लिए सरकार ने जरूरी नंबर जुटा लिये हैं। लोकसभा का सत्र 30 नवंबर से शुरू होगा जबकि राज्यसभा का सत्र 2 दिसंबर से शुरू होगा।


इस बिल में लोकसभा की सीटों की संख्या 850 करने का प्रस्ताव है। राज्यों से 815 और केन्द्र शासित प्रदेश से 35 सीटें हो सकती हैं। सूत्रों के मुताबिक, परिसीमन को लेकर खासकर दक्षिण के राज्यों की चिंताओं को दूर करने के लिए सरकार एक नए फॉर्मूले पर विचार कर रही है। इसके तहत सभी राज्यों में लोकसभा की सीटें 50 फीसदी तक बढ़ाई जा सकती हैं। लेकिन राज्यों के बीच सीटों का मौजूदा अनुपात 1971 की जनगणना के आधार पर ही बरकरार रखा जाएगा। आज इस बिल कैबिनेट की मुहर लगेगी उसके बाद इसे संसद में पेश कर दिया जाएगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *