दैनिक उजाला डेस्क, मथुरा : हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल हरियाली तीज का व्रत 19 अगस्त 2023 को रखा जाएगा। हर साल यह पर्व सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इसे अखंड सौभाग्य की प्राप्ति वाला व्रत माना जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की आरोग्यता और सुखी जीवन के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। कुंवारी लड़कियां भी अच्छे वर की कामना के साथ इस व्रत को रखती हैं। कहा जाता है कि हरियाली तीज का व्रत रखने से मनचाहे जीवनसाथी की प्राप्ति होती है। इसके अलावा अगर आपकी शादी में किसी तरह की बाधा या अड़चन आ रही है तो हरियाली तीज के दिन व्रत, पूजा-पाठ के अलावा इन उपायों को जरूर करें। चलिए जानते हैं हरियाली तीज के दिन किन उपायों को करने से शीघ्र विवाह के योग बनते हैं।
हरियाली तीज के दिन महिलाएं साड़ी साड़ी हरी चूड़ी पहनकर 16 श्रृंगार करती हैं। इसके साथ ही माता पार्वती को सोलह श्रृंगार की चीजें अर्पित भी करते हैं। हरियाली तीज के दिन विधि-विधान पूर्वक भगवान शंकर और माता पार्वती की पूजा आराधना की जाती है। इसके साथ ही उन्हें भोग लगाना भी महत्वपूर्ण माना जाता है। तो आज हम आपको इस रिपोर्ट में बताएंगे कि हरियाली तीज के दिन अगर आप भगवान शंकर और माता पार्वती का आशीर्वाद पाना चाहते हैं। उन्हें प्रसन्न करना चाहते हैं तो कैसे उनको भोग लगाएं। तीज के व्रत के दिन विधि-विधान से भगवान शंकर माता पार्वती की पूजा आराधना होती है। साथ ही उन्हें प्रसन्न करने के लिए भोग लगाया जाता है।
● शहद
हरियाली तीज के दिन भगवान और माता पार्वती को शहद का भोग लगाएं और पूजा करने के बाद उस शहद को किसी ब्राह्मण को दान कर दें। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके जीवन में हमेशा सुख और संपत्ति की बढ़ोतरी होगी।
● गुड़
हरियाली तीज के दिन गुड से निर्मित मिठाई का भोग लगे इससे माता पार्वती और भोले शंकर अति प्रसन्न होते हैं धन संबंधित सारे संकट ऐसा करने से दूर होते हैं।
● सूजी का हलवा
धार्मिक शास्त्रों के मुताबिक सफेद रंग की वस्तुएं भगवान भोले को अति प्रिय होती है अगर आप हरियाली तीज के दिन सूजी का हलवा बना करके माता पार्वती और भोले शंकर को भोग लगाते हैं तो भगवान भोले और माता पार्वती का आशीर्वाद बना रहता है।
● खीर
हरियाली तीज के दिन चावल और दूध से बनी खीर का भोग लगाएं और इस भोग लगे हुए खीर को पूजा समाप्त के बाद प्रसाद के रूप में खुद खाएं और अपने पति को भी खिलाएं ऐसा करने से दांपत्य जीवन में मधुरता आती है।
● मेवा
हरियाली तीज के दिन आप नेवी का भोग लगा करके भगवान शंकर और माता पार्वती को प्रसन्न कर सकते हैं।
शीघ्र विवाह के लिए अपनाएं ये उपाय
यदि किसी शादी करने योग्य लड़की की शादी में देरी हो रही है तो उसे हरियाली तीज का व्रत जरूर करना चाहिए। माना जाता है कि हरियाली तीज का व्रत करने से जल्द विवाह के योग बनते हैं।

