Breaking
Sun. Sep 27th, 2026

चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए पाकिस्तानी सीमा हैदर ने रखा व्रत, राधे-राधे करते हुए मांगी दुआ

नोएडा : चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए देश का हर शख्‍स दुआ कर रहा है। मंदिरों में पूजा, यज्ञ और हवन किए जा रहे हैं तो मस्जिदों में चंद्रयान के लिए दुआ की जा रही है। खास यह है कि पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर ने भी चंद्रयान की सफलता के लिए व्रत रखा है। सीमा हैदर ने एक वीडियो जारी कर ऐलान किया है कि जब तक चंद्रयान 3 अपनी मंजिल यानी चांद पर नहीं उतरेगा, तब तक वह व्रत रखेंगी।

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में सीमा हैदर को कहते सुना जा सकता है कि ‘मेरा स्वास्थ्य तो ठीक नहीं है, लेकिन फिर भी में व्रत ले रही हूं। भारत का चंद्रयान 3 चंद्रमा पर उतरेगा। इससे हमारे देश का काफी नाम होगा. इसलिए में तब तक व्रत रखूंगी, जब तक चंद्रयान 3 सफलतापूर्वक चांद पर नहीं उतर जाएगा।’

गौरतलब है कि अवैध तरीके से पाकिस्‍तान से भारत आईं सीमा हैदर पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। यूपी एटीएस ने कुछ दिन पहले उनसे पूछताछ भी की थी। सीमा के पति सचिन मीणा और ससुर नेत्रपाल से भी घंटों पूछताछ चली थी। सीमा हैदर समय समय पर खुद को भारतीय और हिंदू होने का सबूत देती रहती हैं। कुछ दिन पहले 15 अगस्‍त को उन्‍होंने अपने परिवार के साथ छत पर जाकर तिरंगा फहराया था। साथ ही हिंदुस्‍तान जिंदाबाद और पाकिस्‍तान मुर्दाबाद के नारे लगाए थे। इस मौके पर सीमा हैदर तिरंगा कलर की साड़ी पहनी हुई थीं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *