Breaking
Mon. May 25th, 2026

त्योहारी सीजन में बड़ा झटका, LPG सिलेंडर 103 रुपए हुआ महंगा

दैनिक उजाला, बिज़नेस डेस्क : त्यौहारी सीजन में आम जनता को महंगाई का एक और बड़ा झटका लगा है। आज से नवंबर का महीना शुरू हो गया है और पहली तारीख को महंगाई का बम फूटा है। दिवाली से पहले तेल कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं। 1 नवंबर 2023 से 19 किलोग्राम वाला एलपीजी गैस सिलेंडर 103 रुपए महंगा हो गया है। कमर्शियल गैस सिलेंडर में लगातार दूसरे महीने इजाफा कर दिया है। राहत की बात यह है कि 14.2 किलोग्राम वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

नवंबर की पहली तारीख से 19 किलोग्राम वाला वाला कॉमर्शियल एपीजी सिलेंडर के लिए राजधानी दिल्ली में 1,833 रुपए चुकाने पड़ेंगे। इससे पहले यह 1731 रुपए में मिल रहा था। वहीं, मुंबई में इसकी कीमत बढ़कर 1785.50 रुपए हो गई है, यहां पर पहले 1684 रुपए में मिल रहा था। कोलकाता में यह 1839.50 रुपए की जगह अब 1943.00 रुपए में मिल रहा है। वहीं चेन्नई में पहले 1898 रुपए में आ रहा था अब इसकी कीमत 1999.50 रुपये हो गई है।

राहत की बात यह है कि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में लगातार तीसरे महीने में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 30 अगस्त को घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कटौती की गई थी। दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 903 रुपए पर हैं। वहीं, कोलकाता में गैस सिलेंडर की कीमत 929 रुपए है। मुंबई में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 902.50 रुपए हो गए हैं। वहीं, चेन्नई में यह गैस सिलेंडर 918.50 रुपए में मि रहा है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *