Breaking
Sun. May 10th, 2026

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

झुंझुनूं : नेहरू युवा केंद्र कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का आयोजन लक्ष्मीबाई महिला मंडल द्वारा ग्राम पंचायत इंडाली के राजीव गांधी सेवा केंद्र के सभागार में किया गया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला युवा अधिकारी मधु यादव,अग्रणी जिला प्रबंधक रतन लाल वर्मा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत इंडाली के सरपंच नानची देवी के द्वारा की गई l

रतन लाल वर्मा ने महिलाओं के लिए केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया व उनका ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि हम सबका कर्तव्य है कि बालिकाओं को शोषण से बचाना व उन्हें अपने अधिकारों के प्रति शिक्षित करना ताकि महिलाओं को सामाजिक व वित्तीय दोनों प्रकार से आत्मनिर्भर बनाया जा सके।

जिला युवा अधिकारी मधु यादव ने महिलाओं को कहा कि कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के लिए हम सबको मिलकर आगे आना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान का तात्पर्य केवल बेटियों को बचाना और पढ़ाना ही नहीं बल्कि, सदियों से चली आ रही धार्मिक प्रथाओं एवं गलत मानसिक विचारधारा में परिवर्तन लाना भी है।
महिलाओं के शिक्षित होने से वे अपने ऊपर होने वाले उत्पीड़न का विरोध कर सकती है और अपने अधिकार की मांग कर सकती है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *