Breaking
Wed. Apr 15th, 2026

UP का अनोखा मॉल, जहां जरूरतमंद लोग फ्री में कर सकेंगे शॉपिंग

लखनऊ : उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक ऐसा मॉल है, जहां गरीबों को मुफ्त में कपड़े मिलते हैं. इतना ही नहीं इस मॉल में उन्‍हें जरूरत की चीजें भी मिलती हैं. यही वजह है कि जरूरतमंद लोग यहां बिना किसी झिझक के आ-जा सकते हैं।

मॉल के मालिक डॉ. अहमद रजा खान ने बताया, “दूसरे जगहों पर जहां जरूरतमंद लोगों को कपड़े बाटें जाते हैं, वहां पर ये लोग उन्हें स्वीकार करने में हिचकिचाते हैं। वहीं पर अनोखा मॉल से कपड़े ले जाने वाला व्यक्ति, ऐसे एंट्री करता है जैसे वह किसी शॉपिंग मॉल में कपड़े खरीदने जा रहा हो।”

रजा खान ने बताया कि यह सिलसिला पिछले 5 वर्षों से चल रहा है। अन्य स्थानों और अवसरों पर, जहां जरूरतमंदों को ऊनी कपड़े वितरित किए जाते हैं और जहां प्राप्तकर्ता आमतौर पर उन्हें स्वीकार करने में संकोच करते हैं उसके विपरीत, अनोखा मॉल में ऊनी कपड़े लेने की चाह रखने वाला व्यक्ति ऐसे प्रवेश कर सकता है, जैसे वह किसी शॉपिंग मॉल में खरीदारी करने जा रहा हो और अपनी पसंद के कपड़ों, जूतों आदि को नापकर ले सकता है।

पिछले साल लगभग 3,000 से 4,000 लोगों ने इस मॉल से कपड़े लिए थे। ये सामान जो लोग दान कर देते हैं, उनसे रिक्शा चालकों, मजदूरों, झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोगों और समाज के दूसरे लोगों को भी सर्दी के महीनों में ठंड से लड़ने में मदद करते हैं।”

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *