Breaking
Mon. Jul 27th, 2026

नाक में एक बूंद बचाएगी कोरोना से, भारत बायोटेक की नेजल वैक्सीन को मिली मंजूरी

नई दिल्ली : भारत सरकार ने नेजल वैक्सीन को मंजूरी प्रदान कर दी है। कोरोनावायरस लौट आने की खबर के बीच यह एक खुशखबर है। तमाम जनता और सरकार राहत की सांस ले रही है। अब कोरोनावायरस से बचने के लिए इंजेक्शन की जरूरत नहीं पड़ेगी। सिर्फ नाक में एक ड्रॉप डालने से नेजल वैक्सीन आपको कोविड-19 से सुरक्षित करेगा।

बताया जा रहा है कि, नेजल वैक्सीन का उपयोग heterologous booster के रूप में किया जाएगा। और यह पहले निजी अस्पतालों में उपलब्ध होगा। खासतौर पर युवाओं को इसमें प्राथमिकता दी जाएगी। इसे आज से #COVID19 टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने गुरुवार को राज्यसभा में नई Nasal कोरोना वैक्सीन के बारे बताया कि, एक्सपर्ट कमेटी ने Nasal वैक्सीन को मंजूरी दे दी है। भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड 28 नवंबर को ऐलान किया था कि, iNCOVACC BBV154 नाक से खुराक देने वाली (बगैर सुई के) दुनिया की पहली कोविड वैक्सीन बन गई है। इसे इंट्रानेजल कोविड वैक्सीन के नाम से पुकारा जाएगा।
iNCOVACC भंडारण आसान – भारत बायोटेक
भारत बायोटेक के अनुसार, iNCOVACC भंडारण आसान है। iNCOVACC का वितरण भी बेहद आसान है। इसे सिर्फ दो से आठ डिग्री सेल्सियस पर रखा जा सकता है। वैक्सीन को अमेरिका के मिसूरी के सेंट लुइस स्थित वॉशिंगटन विश्वविद्यालय के संग साझेदारी में विकसित किया गया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *