Breaking
Tue. Jul 21st, 2026

सीरीज शुरू होने से पहले जिम्बाब्वे के कप्तान ने भारत को धमकाया, इस बात की दे दी गारंटी

  • जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के कप्तान सिकंदर रजा ने भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 सीरीज शुरू होने से पहले ही धमकी दे दी है

दैनिक उजाला, स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय क्रिकेट टीम इस समय जिम्बाब्वे के दौरे पर है। गुरुवार से दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज शुरू हो रही है। इस सीरीज से पहले ही जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने भारत को धमकी दे डाली है। सिकंदर रजा ने कहा है कि उनकी टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता और इस सीरीज में दोनों ही टीमें बराबरी की है।

भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहला टी20 मैच 23 जुलाई को खेला जाएगा। सीरीज में भारत का पलड़ा भारी माना जा रहा है, लेकिन सिकंदर का कहना है कि उनकी टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता क्योंकि उनके खिलाड़ियों में भारत को टक्कर देने का दम है।

करीबी है मुकाबला

रजा को लगता है कि बेशक भारतीय टीम मजबूत मानी जा रही है, लेकिन इस सीरीज में मुकाबला काफी करीबी होगा। रजा ने स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा, “दोनों टीमों के पास इस सीरीज में बराबरी का मौका है, लेकिन एक चीज को लेकर मैं आश्वस्त हूं कि जिम्बाब्वे लगातार क्रिकेट खेल रही है और मजेदार क्रिकेट खेल रही है। मैं इस बात को पक्के से कह सकता हूं कि ये सीरीज काफी मजेदार होने वाली है।”

उन्होंने कहा, “हां, भारतीय टीम इस समय बदलाव के दौर से गुजर रही है। और अगर आप देखें तो जिम्बाब्वे भी काफी हद तक बदलाव के दौर से गुजर रही है। मैं इसे एक तरफा सीरीज के तौर पर नहीं देखता हूं।”

उलटफेर करने का है दम

बेशक भारतीय क्रिकेट टीम मजबूत मानी जा रही है, लेकिन वाकई जिम्बाब्वे को हल्के में लेना उसके लिए मुसीबत साबित हो सकता है। इस टीम ने टीम इंडिया के पिछले दौरे पर पहले ही मैच में जीत हासिल की थी। भारत में इसी साल खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में भी जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर बड़ा उलटफेर किया था। तीन मैचों की टी20 सीरीज में ये टीम कुछ भी कर सकती है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *